समुद्र से अचानक निकला 16 फीट लंबा ‘दानव’, दहशत में आए लोग

इस जीव को जापान में Ryugo No Tsukai के नाम से जाना जाता है। जिसका अर्थ होता है समुद्र के देवता का संदेश। जापान में भी इसे भूकंप से जोड़ कर ही देखा जाता है।

0
257
Sea Monster: समुद्र से अचानक निकला 16 फीट लंबा 'दानव', दहशत में आए लोग
Sea Monster: समुद्र से अचानक निकला 16 फीट लंबा 'दानव', दहशत में आए लोग

Sea Monster: दुनिया में कई ऐसे जीव हैं, जिनके बारे में विज्ञान अभी तक पूरी जानकारी हासिल नहीं कर पाया है। ऐसे में जब कभी ये जीव हमारे सामने आ जाते हैं तो उन्हें देखकर डरना लाजिमी है। कुछ ऐसा ही हुआ उस वक्त जब सांप जैसी विशाल आकृति वाली मछली समुद्र किनारे देखी गई। अब इस जीव को देखकर हर कोई हैरान है। सोशल मीडिया पर भी इसकी तस्वीरें काफी वायरल हो रही है।

Sea Monster: समुद्र से अचानक निकला 16 फीट लंबा 'दानव', दहशत में आए लोग
Sea Monster:

Sea Monster: मेक्सिको में देखा गया ये जीव

घटना 5 अक्टूबर की है। जब मेक्सिको के सिनोला तट पर दिखे इस 16 फीट लंबे जीव की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। लोग इस जीव को दैत्य कह रहे हैं। लोग इससे डरे हुए हैं। लोगों को डर है कि जब वो समुद्र में जाएंगे तो उनके साथ कोई अनहोनी ना हो जाए।

सिल्वर कलर का ये जीव देखने में सांप और मछली जैसा लग रहा है। मीडिया रिपोट्स के मुताबिक, इस जीव का नाम ओरफिश है, जो समुद्र की गहराई में रहता है और बहुत ही कम पानी की सतह पर आता है। इसे कम रोशनी में रहना पसंद है।

Sea Monster: समुद्र से अचानक निकला 16 फीट लंबा 'दानव', दहशत में आए लोग
Sea Monster: oarfish

बताया जा रहा है कि जब समुद्र में भूकंप आता है तो ये जीव अपने आप पानी की सतह से ऊपर आ जाता है। यहीं कारण है कि लोग इसके बाहर आने पर डरे हुए हैं कि कहीं भूकंप या सुनामी जैसी आपदा ना आ जाए। हालांकि, भूकंप वाली थ्योरी का कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है।

इस जीव को जापान में Ryugo No Tsukai के नाम से जाना जाता है। जिसका अर्थ होता है समुद्र के देवता का संदेश। जापान में भी इसे भूकंप से जोड़ कर ही देखा जाता है। अब इसका कोई प्रमाण तो नहीं है कि भूकंप आएगा या नहीं, लेकिन फिलहाल लोग इस विशालकाय जीव को देखकर डरे हुए हैं। इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

यह भी पढ़ें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here