Offbeat News: प्यार और भरोसे को शर्मशार करने वाली खबर सामने आई है। जहां एक बॉयफ्रेंड ने अपनी गर्लफ्रेंड के साथ ही धोखा किया। गर्लफ्रेंड के बीमार होने के बाद भी शख्स ने अपनी गर्लफ्रेंड के अकाउंट से चोरी से पैसे चुरा लिए। इतना ही नहीं उसने सारे पैसे हड़प कर दूसरी महिला से शादी रचा ली। पीड़ित महिला ने इसकी जानकारी लगते ही कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है।
ये अजीबोगरीब केस ब्रिटेन के पैस्ले शेरिफ कोर्ट का है। जहां सुनवाई के दौरान ये बात सामने आयी कि गर्लफ्रेंड लिंडा ग्रांट (63) ने अपने बॉयफ्रेंड विलियम डन (69) को पावर ऑफ अटॉर्नी दे रखी थी। जिसकी वजह से डन पैसे निकाल पा रहा था। उसने लिंडा के अकाउंट से 1 करोड़ 15 लाख रुपये हड़प लिए थे और फिर उसने करेन डोलन नाम की महिला से शादी कर ली। लिंडा का दावा है कि जो पैसे उनके अकाउंट में थे, वो उन्होंने घर बेचकर जमा किए थे।

लिंडा ने कोर्ट में कहा कि उन्हें पावर ऑफ अटॉर्नी के बारे में कोई जानकारी नहीं थी। हालांकि, इन सभी आरोपों से डन ने इनकार किया है। लिंडा के बॉयफ्रेंड पर 26 मई 2015 से 1 मार्च 2017 के बीच 1 करोड़ रुपयों के गबन का आरोप है।
Offbeat News: बीमार गर्लफ्रेंड को बॉयफ्रेंड ने दिया धोखा
कोर्ट में सुनवाई के दौरान बताया गया कि जब यह सब डन कर रहा था। तब उसकी गर्लफ्रेंड की तबीयत बहुत खराब थी। वह ब्रेन इंजरी से ग्रसित थी। तब लिंडा डन के घर पर रहने चली गई थी और दोनों ने वहां जाकर फैसला किया कि दोनों जीवन भर यहीं रहेंगे। लिंडा अपने बॉयफ्रेंड डन से बहुत प्यार करती थी, इसलिए उन्होंने अपने बच्चों से ये भी कह दिया था कि अगर वो मर जाती है तो डन को उनके पैसे में से 38 लाख रुपये दे दिए जाए।

मगर डन ने लिंडा को धोखा दिया और किसी और महिला से गुपचुप शादी रचा ली। इस बात से लिंडा और उनके बच्चे हैरान रह गए। लिंडा की बेटी गिलियन ने बताया कि डन के नए रिलेशनशिप की शुरुआत साल 2016 में हुई थी। जब उनकी मां केयर होम में गई थी।
वहीं, दूसरी ओर कोर्ट में डन की तरफ से उनके वकील ने कहा कि उन्होंने लिंडा और उनके बेटे से संपत्ति को कम करने के लिए बात की थी। ताकि केयर होम में जो पैसे खर्च हो रहे हैं उनसे निजात मिल सके। डन ने यह भी कहा कि उसने लिंडा के पैसे को निवेश भी किया है।

मगर लिंडा ने डन के सभी दावों को खारिज कर दिया। उन्होंने कोर्ट में कहा कि उन्हें इस बात बिल्कुल जानकारी नहीं थी। लिंडा का कहना है कि जब वो केयर होम से बाहर आई तो उनके अकाउंट में पैसे कम थे। घर बेचने के बाद जो पैसे बचाए थे वो सब गायब हो गए। बता दें कि इस मामले पर कोर्ट ने अभी कोई फैसला नहीं किया है। फिलहाल इस मामले की सुनवाई कोर्ट में जारी रहेगी।
यह भी पढ़े:
- Offbeat News: साली की सगाई पर फूट- फूट कर रोया जीजा, वजह जानकर पत्नी हो गई हैरान
- Andhra Pradesh News: महिला को खोजने में नौसेना ने खर्च किए करोड़ों, फिर हुआ कुछ ऐसा जान कर उड़ गए सबके होश