Happy New Year 2022: साल 2021 सबके लिए काफी मुश्किल भरा रहा, कितने ही उतार-चढ़ाव देखने को मिले अब इन सबके बाद नया साल 2022 दस्तक दे रहा है। नया साल अपने साथ नई उम्मीदें और नए सपने लेकर आता है। हमनें अक्सर लोगों को नए साल पर Resolutions पर बातें करते देखा है। New Year Resolutions बनाते तो सब हैं, लेकिन बहुत कम लोग ही उन्हें पूरा कर पाते हैं। लेकिन कई बार लोग नए साल में Resolutions को लेकर काफी Confuse रहते हैं तो इस खबर में हम आपको कुछ नए Resolution Ideas देंगे और आप अपने Resolutions को कैसे पूरा करें इसके Tips भी बताएंगे।

Happy New Year 2022 Resolutions Ideas
Give Yourself A Compliment Everyday : अक्सर ऐसा होता है कि जब हम कुछ बहुत अच्छा करते हैं तो लोग हमारी तारीफ करते हैं या अगर कोई दूसरा व्यक्ति कुछ अच्छा करता है तो हम उसकी तारीफ करते हैं, लेकिन इस साल हम Resolution के तौर पर एक निर्णय ले सकते हैं कि हम खुद को दिन में एक बार तो Compliment जरूर देंगे। इससे हमारा Self-Confidence भी बढ़ेगा और हम Motivated भी महसूस करेंगे।

Write Down One Thing You’re Grateful Every Night : पूरे दिन में कुछ न कुछ तो ऐसा होता ही है जिससे हमें काफी खुशी मिलती है तो यह Resolution बनाइए कि आगे से अगर आपको कोई भी बात खुश करती है या आप कुछ अच्छा करते हैं तो उसको एक Diary में जरूर Note करें।

Stop Multi-Tasking : लोग आज की दुनिया में सिर्फ Competition के पीछे भागते हैं, वो चाहते है कि हमें भी दूसरों की तरह Perfect होना है। लेकिन इसके चक्कर में हम अक्सर भूल जाते हैं कि हम खुद किस चीज में Perfect हैं। इस बार हम यह Resolution बना सकते हैं कि हम दूसरों को छोड़कर खुद पर ध्यान देते हैं कि हम खुद किस चीज में Perfect हैं। अगर किसी चीज में Perfect हैं तो उसे इतना निखारे की दूसरे भी हमें देखकर खुद में बदलाव करें।

Stay In Touch With The People : हम अपनी भागदौड़ भरी जिंदगी में अक्सर दूसरों के लिए समय नहीं निकाल पाते हैं। अगर समय होता भी है तो सोचते हैं कि किसी से बात करें या नहीं और अंत में इग्नोर कर देते हैं। लेकिन इस साल हम Resolution ले सकते है कि हफ्ते में एक बार तो दूसरों के लिए समय जरूर निकालेंगे चाहे वो फोन कॉल ही क्यों न हो।

Donate Your Things : अक्सर हम वो चीजें फेंक देते हैं या वो हमारे घर के किसी कोने में पड़ी होती है जिनकी हमें जरूरत नहीं होती, लेकिन इस साल का Resolution ये भी हो सकता है कि हम उन चीजों को किसी जरूरतमंद को दें इससे हमें भी खुशी मिलेगी और दूसरों को भी।

Do Something That Scares You : इस साल की Resolution List में अपने आप को और मजबूत बनाने की ठानो। अपनी कमजोरियों को पहचानो, उनका सामना करने की कोशिश करो।

Get To Know Your Hobbies : हम सबकी कोई न कोई Hobby जरूर होती है, उन्हें और निखारने की कोशिश करो। उसमें अपना Best देने की कोशिश करो। ये Resolution काफी Excitement से भरा हो सकता है।

Make Your Budget : महीने की शुरुआत में हम सब घर के खर्चों का Budget तो बनाते ही हैं। लेकिन हम एक Resolution Decide कर सकते हैं कि हम अपने Personal खर्चों का भी एक Budget बना कर चलें। इससे हम अपनी पसंद की चीजों में कटौती करने से बच पाएंगे।

Be Health Conscious : कई लोग हमेशा फिट एण्ड फाइन रहना तो चाहते हैं लेकिन कुछ करते नही हैं तो इस बार अपना Resolution बनाए कि वो अपना Diet Chart Follow करेंगे और Healthy चीजें खाएंगे।

Do A Regular Exercise : हम Healthy रहने के लिए Diet Chart के साथ-साथ ये Decide कर सकते हैं कि हम Regular Exercise करेंगे और अपनी Health पर ध्यान देंगे।

Tips To Follow Your Resolutions
Note Down Your Progress : आपको जब-जब लगे की आपने अपना Resolution Follow किया है उसे कहीं लिख कर रख लें। इसे देखकर आपको अपने Resolution को continue रखने में मदद मिलेगी।

Set An Alarm : अक्सर हम खुद से ही बहाने बनाने लगते हैं कि एक दिन छूट गया फिर कभी करेंगे, जैसे- Exercise, Writing Note आदि। इससे बचने के लिए हम Alarm Set कर सकते हैं ताकि हम समय पर अपना Resolution पूरा करते रहें।
Write It Down in Front Of Your Regular Place : अपने Decide किए Resolution को अपने सामने कही लिख कर रखें जहां आपका ध्यान लगा रहता हो। जैसे आपका Study Table, Dressing Table, Book Shelf आदि।

Find Someone With Similar Goals : किसी ऐसे को ढूंढ़ो जिसका New Year Resolution आपकी तरह Same हो इससे आप दोनों लोग एक साथ Resolution को पूरा करेंगे और Enjoy भी करेंगे।
Share Your Resolution : अपने Resolution को दूसरों के साथ शेयर करें, इससे आपको Motivated महसूस होगा। आप उस Resolution को जारी रखना चाहेंगे, उसे पूरा करना भी आसान होगा।
यह भी पढ़ें:
Happy New Year 2022: दोस्तों को इस अंदाज में Wish करें Happy New Year
Happy New Year 2022: इन खास Messages को भेज अपनों को कहें, “Happy New Year”