AAP : एमसीडी इलेक्शंस 2022 में आ रहे रूझानों में आम आदमी पार्टी लगातार बढ़त बनाए हुए है। पार्टी को मिल रहे समर्थन के बीच दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप के संयोजक अरविंद केजरीवाल के पिता पूरी तरह से बेटे की जीत को लेकर आश्वस्त हैं। उन्होंने कहा पार्टी की प्राथमिकता कूड़े के पहाड़ को निपटाना होगा। उन्होंने कहा कि मेहनत रंग लाई। एमसीडी इलेक्शंस 2022 के शुरुआती रूझानों में आप को मिल रही बढ़त से पार्टी में उत्साह का माहौल है। इसी बीच पार्टी ने नया नारा जारी किया है।
AAP ने नारा दिया है ‘अच्छे होंगे 5 साल, MCD में भी केजरीवाल’। आप के दफ्तर में ये नारे लिखे बैनर लगाए गए हैं।गौरतलब है कि एग्जिट पोल के मुताबिक, एमसीडी की 250 सीटों में से आम आदमी पार्टी को 149-171 सीटें मिल सकती हैं। बीजेपी को 69 से 91 सीटें मिलने का अनुमान है। वहीं कांग्रेस के पिछड़ने का अनुमान है।
![AAP Coordinator Arvind Kejariwal.](https://apnnews.in/wp-content/uploads/2022/12/arvind-1-1024x692.jpg)
AAP: 4 दिसंबर को हुई थी वोटिंग
AAP : दिल्ली नगर निगम के 250 वार्ड के लिए बीते रविवार यानी 4 दिसंबर को वोटिंग हुई थी। इस दौरान 50.48 प्रतिशत मतदान हुआ था।दिल्ली नगर निगम चुनाव के परिणाम आने शुरू हो गए हैं।दिल्ली नगर निगम के चुनाव में 1,349 उम्मीदवार मैदान में हैं। मतगणना के लिए 42 केंद्र बनाए गए हैं।
संबंधित खबरें
- MCD Election Results: कल आएंगे दिल्ली नगर निगम चुनाव के नतीजे, AAP के पक्ष में एक्जिट पोल
- Exit Polls: गुजरात में BJP तो MCD में AAP की लहर, हिमाचल में पंजे और कमल के बीच कांटे की टक्कर