World Heart Day 2021: विश्व हृदय दिवस आज, जानें इस दिन का महत्व और इतिहास

0
485
World Heart Day 2021
World Heart Day 2021: विश्व हृदय दिवस क्यों मनाया जाता है

World Heart Day 2021: दुनियाभर में 29 सितंबर (29 september) को विश्व हृदय दिवस (World Heart Day) के दिन के रूप में मनाया जाता है। बता दें कि लाइफस्टाइल में बदलाव के कारण लोगों को कई तरह की बीमारियां घेर रही हैं। तनाव, खान-पान पर ध्यान न देना, शराब, धुम्रमान के सेवन के कारणों के चलते हृदय संबंधी बीमारियां (Cardiovascular Diseases) लोगों को घेर रही है। इन्हीं बातों का ख्याल रखते हुए पूरे विश्व में हृदय के प्रति जागरूकता पैदा करने और हृदय संबंधी समस्याओं से बचने के लिए हर साल विश्व हृदय दिवस के रूप में मनाया जाता है।

विश्व हृदय दिवस का महत्व

वर्तमान समय में आए दिन हृदय रोगियों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। वहीं हृदय संबंधी बिमारियों के कारण कई लोगों की असमय मृत्यु तक हो जा रही है। जिसमें युवा वर्ग ज्यादा है हृदय रोगियों पर हुई कुछ रिसर्च बताती है कि कम उम्र के लोगों में भी हृदय संबंधी रोग सामने आए हैं। ऐसे में विश्व हृदय दिवस के माध्यम से लोगों को हृदय को स्वस्थ रखने के साथ ही हृदय रोग के खतरे को कम करने के लिए प्रेरित और जागरुक किया जाता है।

https://www.instagram.com/p/CUY1TgAIdYT/

विश्व हृदय दिवस का इतिहास

दुनिया में तेजी से बढ़ रहे हृदय मरीजों के मामलों को देखते हुए विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने विश्व हृदय दिवस मनाए जाने का प्रस्ताव रखा था। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने साल 2000 में पहली बार विश्व हृदय दिवस को मनाए जाने की घोषणा की थी। जिसके बाद हर साल इसे सितंबर माह के अंतिम रविवार को मनाया जाने लगा। जिसके बाद साल 2014 से विश्व हृदय दिवस को 29 सितंबर के दिन मनाया जाने लगा। विश्व हृदय दिवस का एकमात्र उद्देश्य ह्रदय से जुड़ी समस्याओं को कम करने के लिए लोगों में जागरूकता पर ध्यान देना है।

हृदय को स्वस्थ रखने के लिए इन बातों का रखें ध्यान

1 अपने लिए समय निकालें। नियमित व्यायाम करें।

2 अपनी दिनचर्या में योग और वॉक को शामिल करें।

3 अपनी आहार पर विशेष ध्यान दें। भोजन में नमक और वासा की मात्रा कम कर लें।

4 अपनी डाइट में ताजे फल और सब्जियों को शामिल करें।

5 तनावमुक्त जीवन जिएं। तनाव अधि‍क होने पर योगा व ध्यान के द्वारा इस पर नियंत्रण करें।

6 धूम्रपान का सेवन बिल्कुल बंद कर दें, यह हृदय के साथ ही कई बीमारियों का कारक है।

7 स्वस्थ शरीर और दिल के लिए भरपूर नींद लें।

https://www.instagram.com/p/CUKAFyfFH89/

यह भी पढ़ें: Healthy Skin के लिए Healthy Diet जरूरी, ऐसे करें बॉडी को Detox

खूबसूरत दिखने के लिए Cucumbers के छिलकों का करें उपयोग, मिलेगी Beauty Skin

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here