Delhi’s Best Markets: दिल्ली के 5 सबसे मशहूर सस्ते बाजार, कम दाम में कर लें यहां से ढेर सारी शॉपिंग

0
33
Delhi's Best Markets
Delhi's Best Markets

त्योहारों का मौसम आते ही दिल्ली की गलियों में रौनक और बढ़ जाती है। हर साल त्योहार अपने साथ ढेरों खुशियां लेकर आते हैं और साथ ही खरीदारी करने का मौका भी। हम जैसे ही शॉपिंग के बारे में सोचते हैं तो दिल्ली के कई फेमस मार्केट ध्यान में आ जाते हैं। दिल वालों की दिल्ली के सभी बाजार पूरी दुनियाभर में मशहूर हैं। दिल्ली के बाजार से बजट में आप मनचाही शॉपिंग कर सकते हैं। शादियों और त्योहारों का सामान भी कम दाम में और बेस्ट क्वॉलिटी में दिल्ली के बाजारों से खरीद सकते हैं। सरोजिनी नगर हो या फिर जनपथ दिल्ली में इसी तरह के कई फेमस बाजार से आप कम बजट में अच्छी खरीददारी कर सकते है। टॉप ब्रांड, क्वालिटी और सबसे ट्रेंडी सामान साथ ही त्योहारों और शादियों के लिए लहंगा हो या फिर कॉस्मेटिक्स या हो आपकी साड़ी से मैचिंग ज्वेलरी। दिल्ली के बाज़ार हैं सबकी पहली पसंद। आइए जानते हैं दिल्ली के कुछ फेमस मार्केट्स के बारे में…

सरोजिनी नगर मार्केट

दिल्ली का सरोजिनी नगर मार्केट शॉपिंग के लिए एक बेहतरीन जगह है। इस बाजार की खास बात है कि बाजार की खास बात है कि यहां पर आपको सस्ते, ट्रेंडी कपड़े, फुटवियर, और एक्सेसरीज़ मिलेंगे और हर बार नई-नई स्टाइल्स देखने को मिलती हैं। आप यहां पर अच्छे और सस्ते दामों में शॉपिंग का मजा ले सकते हैं।

चांदनी चौक

चांदनी चौक की गलियों में त्योहारों की खास रौनक देखने लायक होती है। त्योहार की शॉपिंग हो या फिर शादी की शॉपिंग दोनों ही के लिए ये बाज़ार बेस्ट है। लहंगे, साड़ी हो या शेरवानी, हर तरह का सामान यहां मिलता है। सबसे ख़ास बात है की सस्ते से सस्ते और महंगे से महंगे हर टाइप के बजट में यहां शॉपिंग कर सकते हैं।

लाजपत नगर मार्केट

स्ट्रीट शोपिंग से लेकर डिज़ाइनर कपड़ों तक, ज्वेलरी, मेहंदी, स्ट्रीटफूड, फुटवियर सब आपको दिल्ली की लाजपत नगर मार्केट में मिल जाएगा। अगर आपके पास ज्यादा समय नहीं है तो आप सिर्फ लाजपत नगर से ही अपनी शादी की पूरी शोपिंग भी कर सकती हैं। इंडियन हों या वेस्टर्न आपको यहां पर हर तरह का कपड़ा आसानी से मिल जाएगा। सूट, साड़ी, लहंगा, जींस, पैंट, टॉप, कुर्ता, स्कार्फ सब आपको इसी मार्केट में मिल जाएगा वो भी लेटेस्ट फैशन का और कम दाम में मिलेगा।

दिल्ली हाट

दिल्ली हाट राजधानी दिल्ली में मौजूद एक फेमस बाजार है, जो अपने टेस्टी स्ट्रीट फूड, म्यूजिक, कपड़ों और फेस्टिवल्स के लिए जाना जाता है। यह जगह खरीदारी के लिए एकदम बेस्ट है। होम डेकोर से लेकर ज्वेलरी तक सभी चीजें तो मिलती हैं इस मार्केट में। यहां केवल आपको शॉपिंग ही नहीं बल्कि खाने के लिए भी अलग-अलग डिशेज मिलेंगी।

जनपथ

दिल्ली में वैसे तो कई मार्केट्स मौजूद हैं, लेकिन दिल्ली के बिल्कुल बीचोबीच एक ऐसी मार्केट मौजूद हैं जहां आपको लेटेस्ट फैशन से जुड़ी लगभग सभी वेस्टर्न, इंडो-वेस्टर्न व ट्रेडिशनल डिजाइंस की चीजें देखने को मिल जाएंगी।