Teeth Whitening Home Remedies: दांतों की पीली परत होगी साफ, मोती जैसे चमकने लगेंगे दांत , तुरंत ले आएं ये 2 रुपए की चीज

0
27

Teeth Whitening Home Remedies: दांत न सिर्फ खाना चबाने का काम करते है बल्कि हमारे चेहरे की सुंदरता भी बढ़ाते हैं। दांत आपकी ओरल हेल्थ को भी दिखाते हैं। सफेद दांत भला किसे पसंद नहीं हैं। पीले दांत दिखने में भी अजीब लगते हैं, खाने-पीने की गलत आदतों की वजह से दांतों पर पीली परत जम जाती है। दांतों पर पीली परत को प्लेक कहा जाता है। खराब लाइफस्टाइल की वजह से दांतों पर पीलापन आने लगता है और कई बार आपको शर्मिंदगी का भी सामना करना पड़ता है। लंबे समय तक दांतों की यह परेशानी पायरिया और दांतों से जुड़ी दूसरी समस्याओं की वजह भी बन सकता है।

दांत पीले होने के कई कारण हो सकते है लेकिन उनमे से एक बड़ी वजह है खाने-पीने की चीजों से बनने वाली पीली परत। यह परत धीरे-धीरे दांतों पर चिपक जाती है और मसूड़ों की जड़ में पहुंचकर उन्हें खोखला कर देती है। यह परत आपके दांतों को पीला तो करती ही है साथ ही इससे मुंह से बदबू भी आने लगती है और मसूड़ों से भी खून आना शुरू हो जाता है। कई बार रोजाना ब्रश करने के बाद भी लोगों के दांत पीले ही रहते हैं। आज हम आपको ऐसा घरेलू उपाय बताने जा रहे है जिससे आपके दांत मोती की तरह चमकने लगेगे। आइए जानते है पीले दांतों को मोतियों की तरह चमकाने वाला 2 रुपए वाला घरेलू उपाय-

  • पीले दांतों को सफेद करने के लिए आपको ज्यादा कुछ नहीं करना है। एक इनो का एक पैकेट लेना है।
  • इनो बहुत ही आसानी से हमारे घरों में मिल जाता है।
  • अगर आपके पास नहीं है तो बाहर से आप इसे खरीद सके हैं।
  • सबसे पहले आपको इनो लेना है और इनो को एक कटोरी में निकाल लेना है।
  • अब इसमें 1 छोटा चम्मच नारियल का तेल डालकर पेस्ट बना कर तैयार कर लेना है।
  • इस पेस्ट से अपने दांतों पर 3 से 5 मिनट तक ब्रश करना है।
  • हफ्ते में 3 से 4 बार करने से दांतों का पीलापन दूर होगा।

(Disclamier: यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। APN News इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है। )

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here