Palak Mushroom Omelette: स्वाद और सेहत का खजाना है ये ऑमलेट, सर्दियों में अपने मॉर्निंग ब्रेकफास्ट में करें शामिल

0
47

Palak Mushroom Omelette: सर्दियां आ चुकी हैं। मौसम के ये दिन आलस और सुस्ती से भरे होते हैं। ऐसे में कई लोग खाना भी कम कर देते हैं। डॉक्टर्स बताते हैं कि इन दिनों पौष्टिक डाइट जरूर फॉलो करनी चाहिए। चूंकि ठंड के ये दिन कई तरह की हेस्थ प्रॉब्लम्स लेकर आते हैं तो आपको इस बात का पूरा ख्याल रखना चाहिए कि आप जो भी आहार ले रहे हैं वो आपको पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन ओर एनर्जी दे रहा है या नहीं।

ऐसे ही एक मॉर्निंग ब्रेकफास्ट के बारे में हम आपको यहां बताने जा रहे हैं। पालक मशरूम ऑमलेट… जी हां, स्वाद और सेहत दोनों पैमानों पर फिट बैठने वाला ये ब्रेकफास्ट आपको जरूर अपने सुबह अपनी रेसिपी में शामिल करना चाहिए। जहां पालक में प्रोटीन के साथ-साथ विटामिन सी का खजाना होता है, वहीं मशरूम में विटामिन डी और हेल्दी फैट होता है जो आपको दिल से जुड़ी बीमारियों से बचाता है। आइये जानें इसे बनाने की विधि…

FotoJet 2023 11 27T150704.908
Palak Mushroom Omelette

Palak Mushroom Omelette: सामग्री

अंडा ————————————– 3 साबुत
मशरूम ————————————– एक चौथाई कप
प्याज ————————————– 2 छोटा
पालक ————————————– एक चौथाई कप
तेल ————————————– 2 चम्मच
हरी मिर्च ————————————– 2 छोटी
नमक ————————————– स्वादानुसार
FotoJet 2023 11 27T154240.592
Palak Mushroom Omelette

Palak Mushroom Omelette: बनाने की विधि

इसे बनाना सिंपल है। खास बात ये है कि ये बहुत कम चीजों में बनकर तैयार हो जाता है। आपको सबसे पहले अंडे को एक बाउल में ले लेना है। अब इसमें हरी मिर्च, काली मिर्च और नमक मिलाकर फेंट लें। अब इसका टेक्सचर क्रीमी हो जाएगा। अब एक पैन में ऑयल गर्म करें, इसमें कटी हुई प्याज और मशरूम डाल दें। 5 मिनट धीमी आंच पर इसे पकने दें, इसके बाद इसमें अंडे के मिक्सचर को डालकर मिला दें। स्वादानुसार नमक मिर्च या अन्य मसाले डाल सकते हैं। इसके बाद इसे धीमी आंच पर पकने दें। जब ये पक जाए तो इसे गरमारर्म परोसें।

यह भी पढ़ें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here