Mango Ghevar Recipe: त्योहारों का मौसम शुरू हो चुका है। इस बीच हरतालिका तीज काफी नजदीक है और इसे लेकर हर जगह तैयारियां जोरो-शोरों से चल रही है। तीज के इस खास अवसर पर अगर आप भी कुछ खास करने की सोच रहे हैं तो हम आपके लिए आज मैंगो घेवर की रेसिपी लेकर आए हैं। अगर आप मीठा खाने के शौकीन है तो आप इस बार अपने घर पर ही यह स्वादिष्ट घेवर रेसिपी बना सकते हैं। आज हम आपको इस लेख में बताएंगे कि घर पर ही मार्केट जैसा स्वादिष्ट घेवर बनाने की रेसिपी।
आपने मलाई घेवर, रबड़ी घेवर, ड्राई फ्रूट घेवर का स्वाद तो चखा ही होगा, लेकिन आज हम आपको आम का घेवर की रेसिपी बताने जा रहे हैं। इस त्योहारी सीजन में यह मीठी रेसिपी तैयार करें और परिवार के साथ बैठकर इस रेसिपी का मजा लें।

Mango Ghevar Recipe: आम घेवर बनाने की रेसिपी
एक ब्लेंडर में 6 बड़े चम्मच जमा हुआ घी डालें।
मलाईदार पेस्ट बनाने के लिए एक मिनट तक ब्लेंड करें।
अब इसमें 1/2 कप मैदा, 1/4 कप दूध, 1/4 कप पानी डालकर एक मिनट तक ब्लेंड करें।
अब इसमें नींबू का रस, 1/2 कप मैदा, 1/4 कप दूध, 4 बड़े चम्मच चीनी मिलाएं और मिश्रण को 2-3 मिनट तक ब्लेंड करके एक स्मूथ बैटर बना लें।
अब इस बैटर को एक कटोरे में रखें।
इस बैटर को बर्फ के टुकड़ों से भरे एक बड़े कटोरे में रखे दें।
अब आम के गूदे को प्याले में निकाल लीजिए और कांटे की मदद से इसे अच्छे से फेंट लीजिए।
अब एक बर्तन में 1 कप दूध गर्म करें।
इसे मध्यम आंच पर 5 मिनट तक उबलने दें। अब इसमें चीनी और आम का गूदा डालें।
अच्छी तरह मिलाएं और इसे 5 मिनट तक पकने दें। एक बार जब मिश्रण गाढ़ा हो जाए तो आंच बंद कर दें।

Mango Ghevar Recipe: मैंगो घेवर बनाने की विधि
अब एक छोटे बर्तन में देसी घी आधा भर लें। इसे अच्छे से गर्म होने दें। अब गर्म घी में बैटर डालें। जब आप बैटर डालेंगे आप देखेंगे कि बर्तन में बुलबुले बन रहे हैं। जब बुलबुले थोड़े शांत हो जाएं तो एक और कलछी बैटर डालें। इस तरीके को 6-8 बार दोहराएं। अब आप बैटर को बीच में डालें, इससे बीच में एक छेद बन जाएगा और घेवर को गोलाकार आकार मिलेगा। घेवर को सुनहरा भूरा होने तक तलने दीजिए। बचे हुए बैटर से और घेवर बनाने के लिए इसी तरीके से बनाते रहें।
अब तले हुए घेवर को एक प्लेट में निकाल लें। इसे आम रबड़ी से सजाकर सर्व करें। अब गार्निश करने के लिए आप अपने स्वाद के अनुसार अपनी मनपसंद के मेवे भी डाल सकते हैं।
यह भी पढ़ें…
राखी के मौके पर ट्राय करें Paneer Pasanda और Zarda Pulao की ये डिशेज, अंगुलियां चाटते रह जाएंगे लोग
त्वचा निखारने के साथ ही डेड स्किन का सफाया करती है Dry Brushing , जानिए इसके फायदे !