Lip Care Routine: मानव शरीर में चेहरे की त्वचा सबसे नाजुक मानी जाती है, ये त्वचा आसानी से किसी भी तरह की चीजों से प्रभावित हो जाती है। ठीक ऐसे ही हमारे होंठ भी बेहद नाजुक होते हैं, इनका ठीक रूप से ध्यान रखना चाहिए। आपके होंठों को भी आपके शरीर की तरह देखभाल की जरूरत होती है। आपको अपने स्किन केयर की तरह ही लिप केयर के लिए भी रुटीन बनाकर उसे फॉलो करना चाहिए।

Lip Care Routine: लिप स्क्रबर का करें इस्तेमाल
समय-समय पर होठों को एक्सफोलिएशन की जरूरत होती है। इसके लिए आपको अपने लिप्स पर स्क्रब करना चाहिए, याद रखें कि लिप स्क्रबर फेस स्क्रबर से अलग होते हैं। आप घर पर ही पिसी शक्कर, शहद और नारियल तेल मिक्स करके लिप स्क्रबर बना सकते हैं। इस स्क्रबर से होठों को हल्का-हल्का मसाज करें और ठंडे पानी से धो लें।
Lip Care Routine: जरूर लगाएं मॉइस्चराइजर
सर्दियां आते ही होंठ काफी फटने लगते हैं। फटे हुए होंठों पर लिप्सटिक बिल्कुल भी सुंदर नहीं लगती है और आपके होंठ भी बेकार लगते हैं। होठों को साफ कर के उस पर मॉइस्चराइजर लगाएं और हल्के हाथों से मालिश करें। इससे होठों को नरिश्मेंट मिलेगा और होंठ भी नहीं फटेंगे।

Lip Care Routine: हाईड्रेट करना न भूलें
सूखे होंठों को जीभ और दांत से नहीं काटना चाहिए, इससे होंठ काफी खराब हो जाते हैं और फटने लगते हैं। होंठों पर मॉइस्चराइजर लगाने के बाद इस पर बाजार में मिलने वाला अच्छा लिप बाम लगाएं। इसके बाद लिप बाम को अच्छी तरह मिला लें और फिर अपने पसंद की लिप्सटिक लगाएं। इससे आपके होंठ खराब नहीं दिखेंगे।

Lip Care Routine: इन बातों का रखें ध्यान
- लिप बाम लेते वक्त इस बात का ध्यान रहें कि वो डे लिप बाम है या नाइट लिप बाम है। अगर आप डे लिप बाम ले रहे हैं तो उसमें एसपीएफ होना जरूरी है ताकि यूवी रेज आपके होंठों को नुकसान न पहुंचा सके। हफ्ते में ज्यादा से ज्यादा दो या तीन बार ही लिप स्क्रब करें। होठों पर शहद की मालिश या मास्क भी बहुत फायदेमंद रहता है, इसे हफ्ते में दो बार लगाना चाहिए।
संबंधित खबरें
Diwali 2022 Snacks: इस दिवाली बनाएं कुरमुरी स्वाद से भरी चकली, नोट कीजिए बेहद आसान रेसिपी
ऑयली स्किन से हैं परेशान, यहां जानें इससे छुटकारा पाने का राज