गर्मी में रोज़ एक गिलास छाछ पीने के अद्भुत फायदे, जानिए कैसे यह रखेगा आपको सेहतमंद!

0
0
गर्मी में रोज़ एक गिलास छाछ पीने के अद्भुत फायदे
गर्मी में रोज़ एक गिलास छाछ पीने के अद्भुत फायदे

गर्मी के मौसम में जब तेज धूप और उमस से शरीर थक जाता है, तो एक गिलास ठंडी छाछ सिर्फ स्वाद ही नहीं, बल्कि सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद साबित हो सकती है। यह देसी पेय न केवल शरीर को ठंडक पहुंचाता है, बल्कि कई गंभीर बीमारियों से भी आपकी रक्षा करता है। रोजाना छाछ पीने की आदत आपको पाचन की समस्या, लू और डिहाइड्रेशन जैसी गर्मी की आम दिक्कतों से बचा सकती है।

क्यों पीना चाहिए छाछ?

छाछ, जिसे अंग्रेज़ी में बटरमिल्क कहा जाता है, दही से तैयार किया जाता है और इसमें कई आयुर्वेदिक गुण होते हैं। यह पाचन को बेहतर बनाता है, शरीर को डिटॉक्स करता है और पेट से जुड़ी समस्याओं जैसे एसिडिटी, गैस और कब्ज से राहत देता है।

छाछ के फायदे जो आपको जानने चाहिए:

  • डाइजेशन में सुधार: गर्मियों में अक्सर खाना ठीक से नहीं पचता, लेकिन छाछ पेट के लिए वरदान है।
  • गर्मी से राहत: शरीर को अंदर से ठंडक देती है और लू से बचाव करती है।
  • ऊर्जा का अच्छा स्रोत: थकावट और कमजोरी में ताजगी देती है।
  • त्वचा के लिए फायदेमंद: छाछ में मौजूद लैक्टिक एसिड स्किन को ग्लोइंग बनाता है।

कब और कैसे पिएं?

दिन में दोपहर के खाने के बाद एक गिलास छाछ पीना सबसे लाभदायक होता है। चाहें तो इसमें काला नमक, भुना जीरा पाउडर और पुदीना मिलाकर स्वाद और सेहत दोनों को दोगुना कर सकते हैं।