How to Protect Skin from Sun: इन 5 घरेलू उपाय से धूप से बचाएं अपनी स्किन, टैन से भी मिलेगा छुटकारा

0
487
How to Protect Skin from Sun
How to Protect Skin from Sun

How to Protect Skin from Sun: सूरज की करणें धरती पर रह रहे हर जीव जंतु के लिए काफी महत्वपूर्ण हैं। इसमें भरपूर मात्रा में विटामिन -डी मिलता है। पर अधिक धूप आप को जला सकती है। त्वचा पर छाले ला सकती है। अधिक समय तक धूप में रहने से स्किन का नैचुरल रंग खराब हो जाता है और स्किन पर टैनिंग हो जाती है। इससे बचने के लिए हम यहां पर आपको कई घरेलू उपाय बता रहे हैं, जिसके जरिए आप गुस्सैल धूप से अपनी स्किन की रक्षा कर सकते हैं।

How to Protect Skin from Sun: यहां पढ़ें नुस्खा

How to Protect Skin from Sun
How to Protect Skin from Sun
  • गर्मियों में घर से निकलते समय स्किन पर क्रीम लगाना न भूलें। ध्यान दे कि क्रीम एसपीएफ वाली होनी चाहिए। अगर आप एसपीएफ वाली क्रीम को नजरअंदाज करते हैं तो नारियल का तेल लगाकर ही घर से बाहर निकलें।
  • लगातार धूप में काम करने वालों को अपनी स्किन का एक्स्ट्रा ध्यान देना होगा। स्किन को फ्रेश रखने के लिए कच्चे दूध में थोड़ा सा गुलाब जल और पानी मिलाकर चेहरे पर लगाएं। बाहर से जब घर में आएं 1 घंटे बाद ठंडे पानी से मुंह धुलना चाहिए।
  • धूप के कारण टैंगिन की समस्या झेल रहे लोगों को एक कप पानी में चाय की पत्ती उबाल कर उसे छान लें। उसे ठंडा करके स्किन पर 15 मिनट तक लगाएं। इसके साथ ही टी बैग को पानी में भिगोकर आंखों पर रख सकती हैं। इससे आंखों की जलन दूर होगी।

How to Protect Skin from Sun: स्किन को करें ठंडा

How to Protect Skin from Sun
How to Protect Skin from Sun
  • धूप में रहने के कारण अगर स्किन में जलन हो रही है तो ऐलोवेरा सबसे बेस्ट है। ऐलोवेरा को काट कर उसे बीच में से छीलकर उसकी छाल को स्किन पर लगाएं। इससे स्किन को ठंडक मिलेगा और टैन की मुश्किल भी हल होगी।
  • अगर आप सनर्बन से परेशान हैं तो ताजा मलाई में कुछ नींबू की बूंदे और गुलाब जल को मिलकार स्किन को ठीक से मालिश करें। ध्यान रहे मालिश हल्के हाथ से करनी है। इससे स्किन का नैचुरल ग्लो वापस आ जाएगा।

नोट: किसी भी उपाय को करने से पहले हमेशा डॉक्टर या विशेषज्ञ की सलाह लें। (https://apnnews.in/ इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।)

अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें। ताजा खबरों के लिए हमारे साथ Facebook और Twitter पर जुड़ें।

संबंधित खबरें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here