Health Tips: गर्मी में अक्सर होता है पेट दर्द? ये 5 घरेलू उपाय तुरंत देंगे राहत

0
7
गर्मी में अक्सर होता है पेट दर्द?
गर्मी में अक्सर होता है पेट दर्द?गर्मी में अक्सर होता है पेट दर्द?

गर्मियों में शरीर का तापमान बढ़ने से पाचन क्रिया पर असर पड़ता है, जिससे पेट दर्द एक आम परेशानी बन जाती है। ऐसे में कुछ आसान और प्राकृतिक उपाय अपनाकर इस समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है। आइए जानते हैं गर्मी के मौसम में पेट दर्द से राहत दिलाने वाले पांच असरदार नुस्खे।

  1. पुदीना देगा ठंडी राहत

पुदीना न सिर्फ स्वाद में ताजगी लाता है, बल्कि इसके ठंडे स्वभाव के कारण यह पेट की जलन और एसिडिटी को शांत करता है। पुदीने की चटनी, नींबू पानी या गन्ने के रस में मिलाकर इसका सेवन करने से पेट के दर्द में आराम मिलता है।

  1. दही से बेहतर पाचन

गर्मी के दिनों में जब पाचन तंत्र कमजोर हो जाता है, तब दही एक बेहतरीन प्राकृतिक उपाय साबित होता है। दही में मौजूद प्रोबायोटिक्स पाचन सुधारते हैं और पेट दर्द को कम करते हैं। इसे सीधे खाएं या लस्सी और छाछ के रूप में लें।

  1. तुलसी का काढ़ा या चाय

आयुर्वेद में तुलसी को औषधीय गुणों के लिए जाना जाता है। तुलसी में मौजूद एंटी-बैक्टीरियल और सूजन कम करने वाले गुण पेट दर्द से राहत दिलाने में कारगर होते हैं। तुलसी की चाय या काढ़ा बनाकर पीने से असर जल्दी दिखता है।

  1. नींबू सोडा करेगा चमत्कार

नींबू सोडा गैस, अपच और एसिडिटी को दूर करने में काफी मददगार है। इन समस्याओं के कारण जो पेट दर्द होता है, वह नींबू सोडा पीने से कम हो सकता है। यह एक झटपट असर दिखाने वाला उपाय है।

  1. दालचीनी – पाचन की दोस्त

दालचीनी के गुण पाचन को दुरुस्त रखने में मदद करते हैं। इसके सेवन से पेट से जुड़ी कई समस्याओं से राहत मिलती है, खासकर गैस और सूजन की स्थिति में। इसे गर्म पानी में उबालकर पीना फायदेमंद होता है।

नोट: यहां दी गई जानकारी विभिन्न मीडिया स्रोतों पर आधारित है। किसी भी घरेलू उपाय को अपनाने से पहले चिकित्सा विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।