केंद्र सरकार भले ही महिलाओं के सुरक्षा के तमाम वादे करती हो लेकिन महिलाओं देश की किसी भी कोने में सुरक्षित नहीं है। ऐसा हम नहीं बल्कि आए दिन देश में बढ़ती महिलाओं के साथ अपराधिकर घटनाएं चीख-चीख कर कह रही हैं। बिहार के जहानाबाद से इंसानियात को शर्मासार करने वाला मामला सामने आया है। जहानाबाद में करीब आधा दर्जन गुंडे एक लड़की के साथ बीच सड़क पर छेड़खानी कर रहे हैं उसके कपड़े फाड़ रहे हैं और वो लड़की उनसे भैया प्लीज छोड़ दो की गुहार लगा रही है। इस घटना का एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ तो सोए हुए पुलिस विभाग की नींद टूटी और फिर उन्होंने मामला दर्ज किया।


वायरल हो रहे इस वीडियो में आधा दर्जन गुड़ें बीच सड़क पर लड़की के कपड़े उतारने की कोशिश कर रहें है जबकि लड़की भैया प्लीज की गुहार लगाती दिख रही है। इस वीडियो में गुंडों की ऐसी हैवानियत दिख रही है। जिसकी हम कल्पना भी नही कर सकते। वीडियो में लड़की नाबालिग नजर आ रही है। ये गुड़े लड़की को नोंच रहे है और वो उसके छोड़ने की बार-बार गुहार लगा रही है। इस वीडियो में एक बाइक भी दिखाई दे रही है।

गौरतलब है कि शनिवार से ही ये वीडियो जहानाबाद में वायरल हो रहा है। पुलिस के मुताबिक ये वीडियो उन तक पहुंच चुका है। वीडियो वायरल होने के बाद एसपी मनीष ने इस मामले पर संज्ञान लिया और तफ्तीश में जुट गए। पुलिस ने सात लोगों खिलाफ मामला दर्ज किया।

खबरों के मुताबिक, इस मामले की जांच के लिए दो एसआईटी की टीमें गठित की गई है साथ ही लोगों को हिरास्त में ले लिया गया है।

इस मामले को लेकर बिहार की सियासत भी गरमा गई है। राज्य के पूर्व डेप्युटी सीएम तेजस्वी यादव ने नीतीश सरकार को निशाने पर लेते हुए ट्वीट किया है। इस ट्वीट में उन्होंने लिखा, ‘निशब्द हूं! नीतीश कुमार के भाजपाई रामराज में 8-10 दरिंदे एक नादान 13-14 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म कर रहे हैं। विडियो देखकर कांप गया। क्या हो गया है समाज को? बलात्कारियों को सत्ताधारियों द्वारा भारत माता और तिरंगे की आड़ में जब नैतिक समर्थन मिलेगा तो समाज ऐसे ही बर्बाद होगा।’

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here