Yogita Bhayana: रीवा शहर के सर्किट हाउस में एक महंत बच्चियों के साथ बलात्कार करता है। इसी राज्य के बैतूल में कोचिंग संचालक छात्रा से बलात्कार कर के गर्भवती कर देता है। यूपी के कौशांबी में महिला को जान से मारने के बाद उसके शव के साथ बलात्कार किया जाता है। इसी तरह देश में हर दिन बलात्कार की खबरें सामने आती हैं। इस पर बलात्कार के खिलाफ लड़ने वाली समाज सेविका योगिता भयाना ने गुस्सा जाहिर किया है। उन्होंने कहा कि देश में बलात्कार थमने का नाम नहीं ले रहा है। बच्चियों के साथ घिनौना वारदात होने की खबर सामने आती है।
Yogita Bhayana का गुस्सा

PARI (परी) People Against Rapes In India की फाउंडर योगिता भयाना ने ट्वीट कर लिखा देश में महिलाओं के खिलाफ अत्याचार के मामले थमने का नाम नहीं ले रहें है।आए दिन महिलाओं और नाबालिग बच्चियों के साथ घिनौना वारदात होने की खबरे सामने आती रही है। यूपी के कौशांबी जिले में दरिंदो ने पहले महिला की हत्या की फिर कथित तौर पर उसके शव के साथ रेप किया।
योगिता भयाना का एक वीडियो अभी हाल में ही वायरल हो रहा था जिसमें वे बिहार में 8 साल की बच्ची के साथ बलात्कार को लेकर सीएम नीतीश कुमार से मिलने के लिए गईं। इसी समय बिहार पुलिस में एसआई ने उन्हें कहा कि मैडम लड़की हैं आप लड़की की तरह रहिए। इस पर काफी बवाल हुआ है। पर ये खबर मीडिया की सुर्खियों से बाहर है।
हर 16 मिनट में एक महिला का रेप

एनसीआरबी के 2020 के आंकड़ों के मुताबिक, भारत में हर 16 मिनट में एक महिला के साथ बलात्कार होता है। हर चार घंटे में एक महिला की तस्करी की जाती है और हर चार मिनट में एक महिला अपने ससुराल वालों के हाथों क्रूरता का शिकार होती है। वहीं विकिपीडिया से मिली खबर के अनुसार देश में 55 फीसदी महिलाओं और बच्चियों के साथ बलात्कार होता है।
अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें। ताजा खबरों के लिए हमारे साथ Facebook और Twitter पर जुड़ें।
संबंधित खबरें:
- APN News Live Updates: देश में कम हो रहा है कोरोना केस, 24 घंटे में सामने आए 913 मामले
- Mumbai News: Local Train में महिला को जबरन किया था किस, कोर्ट ने एक साल की सजा पर भेजा जेल, भरना होगा 10 हजार रुपये का जुर्माना