बिहार विधानसभा चुनाव में पहले चरण का मतदान 28 अक्टूबर को होने वाला है। इस समय सभी पार्टियां पूरे दमखम से चुनाव प्रचार कर रही हैं। बिहार में मंगलवार को कई वीआईपी रैलियां होने वाली हैं। इसमें यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ की तीन सभाएं शामिल हैं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बिहार में कुल 18 सभाएं करने वाले हैं इसमे से 3 सभाएं वे आज ही करेंगे। मंगलवार को यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ कैमूर, अरवल, रोहतास में चुनावी सभाएं करेंगे।

  • 11 बजे कैमूर जिले के रामगढ़ में रैली
  • 1 बजे कैमूर जिले के अरवल में रैली
  • 2 बजे रोहतास जिले के काराकाट में सभा

बता दे कि बीजेपी के स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल होने वाले उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इकलौते भाजपाई सीएम हैं। पीएम मोदी, जेपी नड्डा और अमित शाह के बाद सबसे अधिक उनकी ही रैलियों की मांग है, ऐसे में भाजपा ने अपने आक्रामक प्रचारक को चुनावी मैदान में उतारा है।

बिहार में बीजेपी प्रत्याशियों का कहना है कि, योगी आदित्यनाथ का भाषणा जनता मन लगाकर सुनती है साथ ही उनकी बातों पर गौर भी करती है। 

दूसरी और सबसे अहम बात ये कि, योगी आदित्यनाथ राज्य के मुख्यमंत्री होने के साथ साथ गोरखपुर के गोरक्ष पीठ के महंत भी हैं। बिहार में ऐसे लोगों की संख्या सबसे अधिक जिनकी आस्था मठ में है। मकर संक्राति पर यहां भव्य पुजा का आयोजन होता है। बिहार के लोग अधिक जमा होते हैं।

आज बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा की भी दो रैलियां हैं। जेपी नड्डा मंगलवार को बक्सर और आरा में चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे। जदयू प्रमुख और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी लगातार रैलियों को संबोधित कर रहे हैं।

दूसरी ओर अगर तेजस्वी यादव की बात करें तो वो रोज करीब आधा दर्जन से अधिक सभाएं कर रहे हैं और उनकी रैली में जबरदस्त भीड़ भी देखने को मिल रही है। मंगलवार को तेजस्वी यादव अगिआंव, भोजपुर, औरंगाबाद, कुटुंबा, इमामगंज, रफीगंज, गोह, जहानाबाद और पालीगंज में चुनावी सभाएं करेंगे। 

तेजस्वी यादव बिहार में ताबड़तोड़ रैलियां कर रहे हैं। रैलियों में भीड़ कितनी जुटी है इसका लेखा-जोखा भी वे अपने ट्विटर हैंडल पर पेश करते रहते हैं।

प्रचार के साथ-साथ तेजस्वी यादव नीतीश कुमार पर हमला करने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे हैं। सरकार के खिलाफ हो रही नारे बाजी का कई वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर कर चुके हैं।

आपको बता दें कि अब पहले चरण के मतदान में सिर्फ एक हफ्ते का वक्त है। 28 अक्टूबर को पहले चरण के लिए वोट डाले जाएंगे, फिर 3 नवंबर और सात नवंबर को मतदान होना है। जबकि दस नवंबर को नतीजे घोषित किए जाने हैं।

फेम इंडिया मैगजीन ने 2020 में एक सर्वे किया था इसमें से 50 प्रभावशाली भारतीय व्यक्ति का नाम शामिल था। प्रभावशाली व्यक्ति में नरेंद्र मोदी का नाम टॉप पर था। उसके बाद सीएम योगी आदित्यनाथ का नाम दूसरे पायदना पर था।