पोलियो (Polio) के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए हर साल 24 अक्तूबर को विश्व पोलियो दिवस (World Polio Day) मनाया जाता है। पोलियों के बारे में लोगों को अधिक से अधिक जानकारी दी जा सके और पोलियों के खिलाफ जारी जंग में जनता को शामिल किया जा सके इसलिए पोलियों दिवस की शुरुआत की गई है। दुनिया की पहली सुरक्षित और प्रभावी पोलियो वैक्सीन (Polio Vaccine) बनाने वाले जोनास साल्क (Jonas Salk) के जन्मदिन को विश्व पोलियो दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस मौके पर सभी नेता अभिनेता देश की जनता को शुभकामनाएं दे रहे हैं, साथ ही जनता को संदेश भी दे रहे हैं।
CM Yogi ने किया ट्वीट
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट कर सभी को संदेश दिया है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि, ‘पोलियो मुक्त भारत’ की संकल्पना को साकार करने में सहयोगी सभी स्वास्थ्यकर्मियों व नागरिकों को ‘विश्व पोलियो दिवस’ की अनेक शुभकामनाएं। आइए, हम सभी पोलियो के प्रति अपनी सजगता व सक्रियता में वृद्धि करते हुए 0-5 वर्ष की आयु के सभी बच्चों तक ‘दो बूंद जिंदगी की’ पहुंचाने का संकल्प लें।
राज्य के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या ने भी ट्वीट कर जनता को संदेश दिया है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, “दो बूंद जिंदगी की” विश्व पोलियो दिवस पर आइए देश-दुनिया से इस घातक बीमारी को मिटाकर स्वस्थ समाज बनाने में हम अपना अमूल्य योगदान दें। पल्स पोलियो अभियान के तहत अपने 0-5 वर्षीय बच्चों को पोलियो की दवा अवश्य पिलाएं, जिससे एक सशक्त राष्ट्र का निर्माण हो सके।
लोकसभी स्पीकर ओम बिरला ने भी ट्वीट कर जनता को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, मानवता के समक्ष आने वाली चुनौतियों को सामूहिक प्रयासों से ही हराया जा सकता है, #विश्व_पोलियो_दिवस इसका सशक्त प्रतीक है। आज के दिन, देश को पोलियो मुक्त बनाने वाले स्वास्थ्यकर्मियों का साधुवाद करते हुए हम कोरोना के खिलाफ युद्ध में भी निस्वार्थ सेवा के लिए उनका आभार व्यक्त करते हैं।
यह भी पढ़ें:
2021 गणतंत्र दिवस में पद्म पुरस्कार पाने वालों की सूची है खास, डोमराजा से लेकर डॉ. का नाम शामिल
उत्तराखंड की इस लड़की ने दिव्यांगता को बनाया मजबूती, जीते कई पदक









