World Environment Day: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज 5 जून विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर दिल्ली के विज्ञान भवन से एक कार्यक्रम को संबोधित किया। सुबह 11 बजे विज्ञान भवन में ‘मिट्टी बचाओ आंदोलन’ पर आयोजित इस कार्यक्रम के संबोधन में पीएम ने कहा कि, ‘स्वच्छ भारत मिशन हो या waste to wealth से जुड़े कार्यक्रम, या सिंगल यूज प्लास्टिक से मुक्ति का अभियान या नमामि गंगे के तहत गंगा स्वच्छता का अभियान, पर्यावरण रक्षा के भारत के प्रयास बहुआयामी रहे हैं।
भारत 2030 तक 26 मिलियन हेक्टेयर बंजर जमीन को रिस्टोर करने पर भी काम कर रहा है। ऐसे में पर्यावरण की रक्षा के लिए आज भारत नए इनोवेशंस और प्रो एनवायरमेंट टेक्नालजी पर लगातार जोर दे रहा है। ‘भारत ये प्रयास तब कर रहा है जब जलवायु परिवर्तन (Climate Change) में भारत की भूमिका न के बराबर है
World Environment Day: मिट्टी को केमिकल फ्री बनाने पर जोर दिया जा रहा है
पीएम मोदी ने कहा कि पहले हमारे देश के किसान के पास इस जानकारी का अभाव था कि उसकी मिट्टी किस प्रकार की है, उसकी मिट्टी में कौन सी कमी है, कितनी कमी है। इस समस्या को दूर करने के लिए देश में किसानों को soil health card देने का बहुत बड़ा अभियान चलाया गया। इस साल मार्च में ही देश में 13 बड़ी नदियों के संरक्षण का अभियान भी शुरू हुआ है। इसमें पानी में प्रदूषण कम करने के साथ-साथ नदियों के किनारे वन लगाने का भी काम किया जा रहा है।
PM ने कहा कि इस साल के बजट में हमने तय किया है कि गंगा के किनारे बसे गांवों में नैचुरल फार्मिंग को प्रोत्साहित करेंगे। इससे हमारे खेत तो कैमिकल फ्री होंगे ही, नमामि गंगे अभियान को भी नया बल मिलेगा। आज चाहे Tiger हो, Lion हो, Leopard हो या फिर Elephant, सभी की संख्या देश में बढ़ रही
इस साल के बजट में हमने तय किया है कि गंगा के किनारे बसे गांवों में नैचुरल फार्मिंग को प्रोत्साहित करेंगे, नैचुरल फॉर्मिंग का एक विशाल कॉरिडोर बनाएंगे।

मिट्टी को बचाने के लिए हमने पांच प्रमुख बातों पर फोकस किया
पीएम ने कहा कि हमने मिट्टी को बचाने के लिए पांच प्रमुख बातों पर फोकस किया है।
पहला- मिट्टी को केमिकल फ्री कैसे बनाएं?
दूसरा- मिट्टी में जो जीव रहते हैं, जिन्हें तकनीकी भाषा में आप लोग Soil Organic Matter कहते हैं, उन्हें कैसे बचाएं?
तीसरा- मिट्टी की नमी को कैसे बनाए रखें, उस तक जल की उपलब्धता कैसे बढ़ाएं?
चौथा- भूजल कम होने की वजह से मिट्टी को जो नुकसान हो रहा है, उसे कैसे दूर करें?
पांचवा- वनों का दायरा कम होने से मिट्टी का जो लगातार क्षरण हो रहा है, उसे कैसे रोकें?

5 महीने पहले लक्ष्य को पूरा किया
आज भारत ने पेट्रोल (Petrol) में 10 प्रतिशत इथेनॉल (Ethanol) ब्लेंडिंग के लक्ष्य को प्राप्त कर लिया है।आपको ये जानकर भी गर्व की अनुभूति होगी, कि भारत इस लक्ष्य पर तय समय से 5 महीने पहले पहुंच गया है।
संबंधित खबरें:
- World Environment Day 2022 Wishes: पर्यावरण दिवस के मौके पर अपनों को भेजें ये खास संदेश
- World Environment Day 2022: ‘Only One Earth’ की थीम पर पर्यावरण को बचाने की मुहिम