Vande Bharat Express: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में गुजरात के गांधीनगर से मुंबई सेंट्रल के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस का शुभारंभ किया था। यह ट्रेन देश की तीसरी वंदे भारत ट्रेन रही। अब पीएम देश को चौथी वंदे भारत एक्सप्रेस की सौगात देने जा रहे हैं। बता दें कि यह ट्रेन हिमाचल के ऊना से देश की राजधानी दिल्ली के लिए चलेगी।

Vande Bharat Express: IIIT का पीएम करेंगे उद्घाटन- अनुराग ठाकुर
मालूम हो कि इस साल के अंत में गुजरात के साथ-साथ हिमाचल प्रदेश में भी विधानसभा चुनाव होने हैं। इससे पहले हिमाचल को पीएम कई बड़ी सौगात देने जा रहे हैं। वहीं, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा “पीएम नरेंद्र मोदी जी हिमाचल प्रदेश को अपना दूसरा घर मानते हैं। कल ऊना में IIIT का उद्घाटन होगा और वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर ऊना से दिल्ली के लिए रवाना किया जाएगा। आज तक हिमाचल प्रदेश में जो रेलवे का विस्तार हुआ है वो मोदी जी की देन है।” न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट की मानें, तो वंदे भारत ट्रेन बुधवार को छोड़कर हर दिन चलेगी। यह ट्रेन हिमाचल के ऊना से आनंदपुर साहिब, चंडीगढ़ और अंबाला होते हुए नई दिल्ली को पहुंचेगी।
देश में पहले से 3 वंदे भारत ट्रेन दे रही हैं सेवा
बता दें कि ऊना से चलने वाली यह वंदे भारत ट्रेन देश की चौथी हाई स्पीड ट्रेन होगी। इससे पहले देश में 3 वंदे भारत ट्रेन अपनी सेवाएं दे रही हैं। पहली वंदे भारत ट्रेन नई दिल्ली से वाराणसी के लिए चली थी। उसके बाद दूसरी नई दिल्ली से कटरा के लिए चली। वहीं, तीसरी गुजरात के गांधीनगर से अहमदाबाद होते हुए मुंबई के लिए चली। हाल ही में 30 सितंबर को पीएम मोदी ने तीसरी वंदे भारत ट्रेन को गांधीनगर से मुंबई के लिए रवाना किया था। बता दें कि यह ट्रेन हाई स्पीड ट्रेन है और आधुनिक सुविधाओं से लैस है।
यह भी पढ़ेंः
Mahakal Lok: पीएम मोदी ने ‘महाकाल लोक’ को राष्ट्र को किया समर्पित, शिवमय हुआ पूरा उज्जैन