Vaishno Devi भवन में हुई भगदड़ के कारण 12 श्रद्धालुओं की जान चली गई वहीं 20 श्रद्धालु घायल हैं। मरने वालों में एक शख्स जम्मू-कश्मीर के राजौरी का बताया जा रहा है वहीं अन्य दिल्ली, हरियाणा, पंजाब के बताये जा रहे हैं।
अब तक जो जानकारी आ रही है उसके मुताबिक मरने वालों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। मंदिर प्रशासन ने घायलों को कटरा के माता वैष्णो देवी नारायणा सुपरस्पेशियलिटी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया है।
उपराज्यपाल मनोज सिन्हा के आदेश के बाद सूबे के वरिष्ठ अधिकारी हेलिकॉप्टर से घटनास्थल पर पहुंच चुके हैं और राहत एवं बचाव कार्यों की निगरानी कर रहे हैं। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा हर पल घटना की जानकारी और घायलों के इलाज के बारे में अधिकारियों से जानकारी ले रहे हैं।
वहीं प्रशासन ने घटना के बाद हेल्पलाइन नंबर भी जारी कर दिए हैं। इन नंबरों पर फोन करके गुमशुदा लोगों के विषय में जानकारी प्राप्त की जा सकती है।
Vaishno Devi श्राइन बोर्ड हेल्पलाइन नंबर
01991-234804
01991-234053
अन्य हेल्पलाइन नंबर
पीसीआर कटरा 01991232010/9419145182
पीसीआर रियासी 0199145076/9622856295
डीसी कार्यालय रियासी नियंत्रण कक्ष
01991245763/9419839557
मालूम हो कि रात 2 से 3 के बीच कटरा स्थित वैष्णो देवी भवन में मची भगदड़ में 12 लोगों की मौत हो गई, वहीं 20 लोग घायल हैं। घटना के बाद राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, गृहमंत्री सहित तमाम नेताओं ने शोक जताया है।
घटना के बाद मौके पर पहुंचे वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों और श्राइन बोर्ड के अधिकारियों ने यात्रा को कुछ घंटों के लिए रोक दिया था, जिसे सुबह आठ बजे के बाद फिर से शुरू कर दी गई है।
इसे भी पढ़ें: Vaishno Devi भवन में मची भगदड़ में 12 श्रद्धालुओं की मौत, राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री सहित अन्य लोगों ने जताया शोक