उत्तर प्रदेश में महोबा के सदर कोतवाली क्षेत्र में सोमवार देर रात ट्रक से भिड़ंत होने से कजली मेला देखकर लौट रहे मोटरसाइकिल सवार तीन युवकों की मृत्यु हो गई। मृतकों में दो सगे भाई शामिल है। पुलिस उप अधीक्षक जितेंद्र दुबे ने बताया कि सोमवार से महोबा में शुरू हुए ऐतिहासिक कजली मेले को देखने के लिए भण्डरा गांव निवासी युवक कमलेश, पुष्पेंद्र एवं नीरज एक बाइक पर आए थे।

मेला देखने के बाद तीनों युवक देर रात अपने घर वापस जा रहे थे तो कानपुर सागर राष्ट्रीय राजमार्ग पर पुलिस लाइन तिराहा के निकट उनकी तेज रफ्तार बाइक की सामने से आ रहे मिनी ट्रक से जोरदार भिड़ंत हुई जिसमें तीनो की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद बाइक में आग लग गई। परिणाम स्वरूप बाइक में फंसा एक युवक के शरीर का साठ फीसदी हिस्सा भी जल गया।

उन्होंने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए पहुंचाया। पुलिस प्रकरण की जांच कर रही है। मृतकों में कमलेश व पुष्पेंद्र सगे भाई है जबकि नीरज उनका चचेरा भाई था। दुर्घटना का कारण बाइक सवार युवकों का शराब के नशे में होना बताया गया है। घटना के बाद चालक ट्रक को छोड़ कर भाग गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

                                       साभार- ईएनसी टाईम्स

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here