वैसे तो देश-दुनिया में कई ऐसे किस्सों और लोगों के बारे में सुनने को मिल जाता है जिसे जानने के बाद विश्वास ही नहीं होता कि दुनिया में ऐसा भी कुछ हो सकता है। कुछ ऐसा ही भिलाई के इस बच्चे के बारे में भी है जिसके बारे में सुनकर यकीन करना मुश्किल है कि ये कोई नॉर्मल बच्चा है। दरअसल, भिलाई के इस विलक्षण प्रतिभा को गूगल बॉय कहा जा रहा है। 2 साल 10 महीने का विराट अय्यर बहुत तेज है। विराट अय्यर आपको चंद मिनटों में देश-दुनिया, ज्ञान, विज्ञान, अर्थव्यवस्था, ऑटोमोबाइल, आविष्कार, मशहूर हस्तियों की उपलब्धि और उनके नाम से परिचय करा सकता है। आपके सवाल को सुनकर नन्हा गूगल ब्वाय तुतलाती आवाज में उसका सही जवाब दे डालता है।
गूगल ब्वॉय विराट के ज्ञान का अनुमान इसी बात से लगाया जा सकता है कि उसे दुनिया के 5० से भी ज्यादा देशों की राजधानी के नाम जुबानी याद है। इसके अलावा भारत के सभी राज्यों की राजधानी, धार्मिक देवी देवताओं, भारतीय त्योहारों , भारत की मशहूर हस्तियों के साथ ही फेसबुक, पेप्सिको और माइक्रोसाफ्ट जैसी ग्लोबल कंपनियों के सीईओ के नाम भी वो झट से बता देता है । भारत का इतिहास भी उसकी ऊंगलियों पर है।
छोटी सी उम्र में विराट अय्यर का ज्ञान सचमुच ही विराट है। ये कुदरती करिश्मा ही है कि नन्ही सी उम्र में मासूम के पास ज्ञान का भंडार है। अब विराट की जिंदगी को तराशना उसके माता पिता की जिम्मेदारी है।
चेतन शर्मा….भिलाई…एपीएन…