उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री रहे कल्याण सिंह का स्वास्थ लगभग कई दिनो से ठीक नहीं चल रहा है। मोदी जी ने ट्वीट कर लिखा की मैं यह बात सुनकर बेहद भावुक हो गया। जब बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से बातचीत के दौरान यूपी के पूर्व सीएम कल्याण सिंह ने उन्हें याद किया यह बात मेरे दिल को छू गई। पीएम मोदी ने कहा, कल्याण सिंह जी के साथ मुलाकात और बातचीत की कई यादें उनके दिल में हैं। इनमें से कई बातें और स्मरण उन्हें भी याद आ रही है, उनसे बात करने पर हमेशा से ही कुछ न कुछ ज्ञान मिलता है।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ना होने के बावजूद कल्याण सिंह के कंधो पर कानून व्यवस्था जिम्मेदारी रही है। इतना ही नहीं तत्कालीन मुख्यमंत्री कल्याण सिंह ने विधानसभा में लिखित आश्वासन दिया था कि ढांचे को आंच कभी नहीं आएगी। इसके साथ ही कल्याण सिंह कोर्ट में भी हलफनामा दिया और वहां भी कहा कि कारसेवा सांकेतिक होगी। 6 दिसंबर 1992 में ढांचा गिरा दिया गया। इस घटना को कल्याण सिंह जी नें रोज के बातों की तरह बताया था। पांच सौ साल तक का संघर्ष हो गया मगर रामजन्मभूमि मुक्त नहीं बन सकी।

बाबर के साथी मीर बाकी ने हिंदुओं को अपमानित करने के लिए मंदिर को तोड़कर मस्जिद बनाई थी। अपने मंदिर का ढ़ाचा भी चल गया सथ ही सरकार भी चली गई थी। लेकिन मुझे सरकार जाने का कोई अफसोस नहीं। जिसके प्रति श्रद्धा होती है उसके मुकाबले सरकार गिरना तो बहुत मामूली चीज है। मुझे इस बात का भी गर्व है कि मेरे माथे पर किसी भी कारसेवक की जान लेने का आरोप नहीं है। जो होना था वो हो गया। ढांचा गया, सरकार गई। मुझे 24 घंटे की सजा भी हुई। मेरे जैसे करोड़ों हिंदुओं की यही आशा थी कि राम का मंदिर बने।


प्रधानमंत्री मोदी जी ने शुक्रवार को कल्याण सिंह के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। वहीं योगी आदित्यनाथ नें कुछ दिन पहले उनके सेहत का हाल चाल लेने अस्पताल पहुंचे। योगी आदित्यनाथ ने डॉक्टरों को कल्याण सिंह के स्वास्थ्य को लेकर पूरी सावधानी बरतने को कहा है। कल्याण सिंह का स्वास्थ लम्बे वक्त से खराब चल रहा है। पहले उनका इलाज लखनऊ के राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में किया जा रहा था, मगर ज्यादा तबियत बिगड़ने के बाद उन्हें संजय गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान की क्रिटिकल केयर यूनिट में भर्ती किया गया। जहां डॉक्टर उनकी सेहत का लगातार ध्यान दे रहे हैं।

ab096a1a e19a 4f7e 82a6 b3af5bc64e5d


वहां के डाक्टरों का कहना है कि राजस्थान के राज्यपाल कल्याण सिंह के स्वास्थ में सुधार आ रहा है। वहीं बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बीते दिन गुरुवार को कल्याण सिंह का लखनऊ जाकर हालचाल लिया। योगी आदित्यनाथ और कई अन्य बीजेपी नेता भी इस दौरान उनके गए थे। नड्डा ने कहा कि हम सब उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते है। दवाओं का उन पर बेहतर असर दिखाई दे रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here