Tejashwi Yadav ने ट्वीट कर रेज़ांगला के शहीदों को नमन किया है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा है कि आज ही के दिन 1962 के भारत-चीन युद्ध में रेज़ांगला में 120 वीर भारतीय जवानों ने अदम्य साहस और पराक्रम का परिचय देते हुए 1300 चीनियों को मार गिराया था। उन वीर सपूतों की याद में रेजांगला (Rezangala) के चुशूल में “अहीर धाम” स्मारक भी बना हुआ है जो इन वीर सैनिकों की बहादुरी और साहस का गवाह है।
क्या था रेज़ांगला का युद्ध?
आज ही के दिन (18 नवंबर) 1962 को लद्दाख के रेजांगला में 124 भारतीय सैनिकों ने 1300 चीनी सैनिकों को मार गिराया था। 124 भारतीय सैनिकों की अदम्य साहस की ये लड़ाई दुनिया की सर्वोत्तम युद्धों में से एक मानी जाती है। भारतीय सैनिकों ने यह युद्ध लद्दाख की दुर्गम बर्फीली चोटियों पर लड़ा था।
यह लड़ाई 18000 फुट की ऊंचाई पर लड़ी गयी थी। इस युद्ध की अगुआई मेजर शैतान सिंह (Major Shaitan Singh) कर रहे थे जिनके नेतृत्व और साहस ने एक बेमिसाल कहानी लिख दी थी। मेजर सिंह ने आखिरी सांस तक चीनी सेना को अकल्पनीय नुकसान पहुंचाया था।
प्रधानमंत्री मोदी गुरुवार को सिडनी डायलॉग को करेंगे संबोधित, पढ़ें 17 नवंबर की सभी बड़ी खबरें…