कहते हैं कि, इंसानी चाहत का कोई आसमान नहीं होता.. उसके सोचने का दायरा इतना बड़ा होता है.. कि उसमें ना जाने कितनी अनगिनत चीजें समा सकती हैं.. इंसानी चाहत की यही तस्वीर अब समंदर की लहरों पर नजर आने वाली है….समंदर की लहरों पर एक पूरा शहर उतरने वाला है.. समुद्र में कोई जहाज नहीं बल्कि पूरा का पूरा शहर तैरने वाला है.. समुद्र की लहरों को काबू करने.. और उस पर अपने अरमानों के रंग बिखरने के सपने को पूरा करने की कोशिश का ही एक नाम है.. सिंफनी ऑफ द सीज। सिंफनी ऑफ द सीज दुनिया का सबसे बड़ा क्रूज शिप है.. और 31 मार्च को ये पहली बार समंदर में उतर रहा है.. ये जहाज इतना बड़ा है, कि समुद्र पर चलते-फिरते शहर जैसा नजर आता है.. अमेरिका के फ्लोरिडा स्थित रॉयल कैरेबियन क्रूज लाइन कंपनी के इस जहाज में आठ हजार लोग आराम से सफर कर सकते हैं..
इस नए क्रूज में 18 मंजिलें हैं.. इसकी लंबाई 72 मीटर है.. ये क्रूज शिप 362 मीटर लंबा और 66 मीटर चौड़ा है.. जहाज मैनहटन स्थित एंपायर स्टेट बिल्डिंग के लगभग बराबर है.. जिसकी लंबाई 381 मीटर है.. दुनिया के इस सबसे बड़े क्रूज शिप में.. 8 डेक, छोटा गोल्फ कोर्स, और एक विशाल बास्केटबॉल कोर्ट है.. बच्चों के लिए प्लेग्राउंड को समुद्री थीम दी गई है.. इसमें समुद्र के किनारे मिलने वाले रेत के किले.. छोटी नौकाएं, लाइट हाउस, शंख और सीपियों के विशालकाय नमूने रखे गए हैं..
जहाज में कुल 20 रेस्टोरेंट हैं, जहां तरह-तरह का खाना परोसा जाएगा.. अगर किसी को जहाज पर एकांत चाहिए तो उनके लिए लग्जरी फेमिली सुईट्स भी हैं.. और प्राइवेट मूवी थिअटर भी मौजूद है..
सिम्फनी ऑफ द सीज को बनाने में 3 साल का समय लगा है.. और इसका वजन 2 लाख 28 हजार 81 टन है.. 1912 में डूबे टाइटैनिक क्रूज शिप 9 मंजिलों का था और उसका वजन 51 हजार 310 टन था.. दुनिया के सबसे बड़े क्रूज शिप में 2 हजार 774 केबिन हैं.. ये जहाज 2 हजार 200 क्रू मेंबर्स के साथ यात्रा पर निकलेगा.. 31 मार्च को स्पेन के बार्सिलोना से पहली यात्रा पर निकलेगा और अमेरिका के मियामी जाएगा।
-एपीएन ब्यूरो