Swadesh Conclave 2023: प्रतिष्ठित वार्षिक स्वदेश कॉन्क्लेव- इन्फ्लूयेंशल इंडिया का भव्य आयोजन नई दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में सोमवार को किया गया। इस कॉन्क्लेव का आयोजन बालाजी फाउंडेशन, एपीएन न्यूज और इंडिया लीगल की ओर से किया जा रहा है।दैनिक जागरण कार्यक्रम का मीडिया पार्टनर है।
मनोज तिवारी ने स्वदेश कॉन्क्लेव 2023 से जुड़े सभी लोगों को शुभकामनाएं दीं।उन्होंने कहा कि एक ऐसी बेटी जिसने अपने संघर्ष से सफलता को प्राप्त किया वो हैं राजश्री राय।उन्होंने सभी को बधाई दी। सभी गणमान्य अतिथियों को याद किया।
मेरे यूनिवर्सिटी के सहपाठी प्रदीप राय का भी बहुत अभिनंदन किया।इस मौके पर उन्होंने अपनी मधुर आवाज से गीत सुनाकर सभी को मंत्रमुग्ध किया।
उन्होंने कहा कि कभी-कभी लगता है कि मैं एक जीवन में चौथा जीवन जी रहा हूं।मैंने कभी नकल ही नहीं की, थर्ड डिवीजन से पास किया।आज के कठिन प्रतियोगिता के दौर में हम सभी जी रहे हैं।उन्होंने अपनी पुरानी यादों को जिक्र करते हुए कहाकि अभाव वाली जिंदगी हमें बहुत कुछ सिखाती है।वर्ष 1996 में मैंने भ्रूण हत्या पर गाना लिखा, उस वक्त कोई सोच भी नही सकता था कि भोजपुरी में ऐसा गाना बनाया जा सकता है।उन्होंने कहा कि अपने जीवन में नित नए प्रयोग करने से न झिझकें।

Swadesh Conclave 2023: देश में नो वीआईपी कल्चर

Swadesh Conclave 2023: आज देश में नो वीआईपी कल्चर है। कभी-कभी लोग अपनी गाड़ी में लाल बत्ती लगवाने के लिए ही 50-50 लाख रुपये देते थे। आप हर दिन कुछ नए प्रयोग कीजिये, मेरी फिल्म 29 लाख रुपये के बजट में बनी और उसने 48 करोड़ रुपये का बिजनेस किया।बुंदेलखंड में पानी की कमी दूर की गई है।केंद्र सरकार ने लोगों की मुश्किल दूर की।
आज बुंदेलखंड के हर गांव में नल से जल आता है। दिल्ली में आज भी टैंकर चलते हैं। 9 साल पहले कहा गया कि यमुना जी को साफ करेंगे, लेकिन कुछ नहीं हुआ। बजट सरप्लस होता है, लेकिन आज बुरा हाल हो गया है।
हमें कुछ बातों का दिल्ली में रहते हुए सुकून भी है, यमुना विहार में जाने के लिए 9 साल पहले करीब 2 घंटा लगता था, आज यही दूर सिमट गई है, अब दूरी केंद्र सरकार ने 45 मिनट कर दी है।दिल्ली की लोकसभा सीटों में 3 केंद्रीय विद्यालय खुले। दिल्ली गर्वनमेंट के 3 स्कूल आज बंद हो चुके हैं।
यहां प्रगति मैदान टनल में केंद्र सरकार ने पूरा योगदान दिया, जबकि दिल्ली सरकार ने मदद नहीं की।ईस्टर्न, वेर्स्टन पेरिफेरल रोड बनाकर कई लाख ट्रकों को आवाजाही का मार्ग दिया।आज दुनिया भारत में आ रही है, का समिट चल रहा है।
संबंधित खबरें
- Swadesh Conclave 2022: स्वदेश कार्यक्रम में शहनवाज हुसैन का बड़ा बयान, कहा- इस कार्यक्रम में बिहार की ब्रांडिग करने आया हूं…
- दिल्ली के विज्ञान भवन में Swadesh Conclave 2022 का भव्य आयोजन; समाज को जागरूक करने वालों को किया गया सम्मानित