Swadesh Conclave 2022: स्वदेश कॉन्क्लेव 2022 एंड अवार्ड्स कार्यक्रम का आयोजन बीते सोमवार को नई दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में हुआ। ये अपने आप में एक अनोखी तरह की पहल है। इस पहल के तहत एपीएन न्यूज, बालाजी फाउंडेशन के साथ मिलकर विभिन्न क्षेत्रों के लोगों को उनकी उपलब्धियों के लिए सम्मानित करता है। कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह, केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे समेत कई अन्य नामचीन हस्तियों ने शिरकत की।
इस मौके पर केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि मोदी सरकार के त्रिरत्नों ने जबदरस्त बदलाव किया है।इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों से आने वाले वाले लोगों को उनकी उपलब्धियों के लिए सम्मानित भी किया गया।इस मौके पर अश्विनी चौबे ने कहा कि पर्यावरण को संरक्षित करना हर नागरिक का कर्तव्य है। इसके लिए सरकार भी निरंतर कार्यरत है।

Swadesh Conclave 2022: सरकार ने काम करने की सोच ही बदल डाली – डॉ.जितेंद्र सिंह

इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि स्वदेश कॉन्क्लेव 2022 का आयोजन करके आपने हमारा जो काम है उसे कर दिया। इसलिए मैं राजश्री जी का धन्यवाद व्यक्ति करता हूं।उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के त्रिरत्नों ने जबदरस्त बदलाव किया है।सरकार की लीक से हटकर सोच, पुरानी परंपराओं की समाप्ति और सरकारी अभियानों को जन अभियानों में परिवर्तित करना जैसे कामों ने जनता को बेहतर परिणाम दिया है।उन्होंने कहा कि पिछले 8 वर्षों में मोदी जी के शासनकाल में जो परिवर्तन देखा है। वह आने वाले अगले 25 साल का परिवर्तन है।
इस सरकार में हमने जाना कि पहले स्पेस का विभाग गोपनीयता की तरह काम करता था, लेकिन इस सरकार में 3 साल पहले उसे पब्लिक पार्टिसिपेशन के लिए खोल दिया गया। करीब 2000 से ज्यादा स्टार्टअप के ऑफर आ चुके हैं। मोदी जी ने स्वच्छता के बारे में लालकिले आह्वान किया। कुछ महीनो में आम जनता ने उसे अपनाना शुरू कर दिया।इसी कड़ी में शौचालयों का निर्माण किया गया। करीब 4 लाख से ज्यादा लोगों ने खुद से घर में शौचालय बनाए। हर सरकार पिछले कानून की बात करती है, लेकिन ये ऐसी सरकार है जिसने पिछले कानूनों को हटाया और उनमें जरूरी बदलाव कर जनता को बेहतर सुविधा देने का प्रयास किया।
Swadesh Conclave 2022: पर्यावरण संरक्षण और प्रकृति की रक्षा के लिए एकजुट हों नागरिक
इस मौके पर केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने कहा कि किसी देश को विश्व का सर्वश्रेष्ठ बनाने में उसमे नैतिकता और कर्तव्य की बात आती है। देश सफलता के 75 साल के रूप में आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। ये हमारे लिए एक स्वाभिमान का अवसर है। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण पर जोर देते हुए कहा कि अगर हम प्रकृति का रक्षा करेंगे तो वो हमारी रक्षा करेगी। सभी प्रकृति को श्रेष्ठ मानते हैं। ऐसे में हम इसे कैसे संरक्षित बनाए रखें इसे समझना आवश्यक है?
दूसरी बात जनसंख्या को हम कैसे नियंत्रण कैसे करें ये हमारे लिए एक चुनौती है। सरकार इसके लिए निरंतर कार्यरत भी है। हर व्यक्ति को भी इस पर ध्यान देने की जरूरत है।
ऐसे में एक जागरूक नागरिक होने के नाते हमें अपने कर्तव्य का पालन करना चाहिए। इतनी बड़ी जनसंख्या को शुद्ध जल पीने, बेहतर वातावरण के साथ जलवायु परिवर्तन पर नियंत्रण बनाए रखने के लिए ये सरकार काम कर रही है।
संबंधित खबरें
- Swadesh Conclave का भव्य आगाज, केंद्रीय मंत्री Anurag Thakur ने कहा आजादी के वीर सपूतों का बलिदान न भूले राष्ट्र
- Swadesh Conclave 2022 Live Updates: स्वदेश कार्यक्रम में नितिन गडकरी का बड़ा बयान, कहा- कैपिटल इंवेस्टमेंट से होगा रोजगार का निर्माण