सर्दियों के दिन खत्म हो चुके है और गर्मियों ने दस्तक दे दी है। इस साल मार्च के महीने में ही गर्मी ने अपने रंग दिखाने शुरू कर दिए हैं। सोमवार को शहर का अधिकतम तापमान 35 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि एयरपोर्ट के पास तापमान 36 डिग्री दर्ज किया गया। यह तापमान पिछले सात सालों में सबसे अधिक तापमान था।
गर्मी के चलते इस साल गुजरात का अहमदाबाद शहर ज्यादा प्रभावी होगा। बढ़ती गर्मी के कारण सोमवार को अहमदाबाद का तापमान 42.8 डिग्री तक दर्ज किया गया। तापमान के बढ़ने से अहमदाबाद गुजरात का चौथा सबसे गर्म शहर बना। गर्मी के तेवर को देखते हुए नगर निगम ने ‘येलो अलर्ट’ जारी कर दिया गया है और साथ ही हीट ऐक्शन प्लान का काम शुरू कर दिया है। इस प्लान के चलते लू, डीहाइड्रेशन और गर्मी के कारण होने वाली मौतों के मामलों को कम किया जा सकेगा। मुंबई में भी झुलसा देने वाली गर्मी ने अपना काम शुरू कर दिया है।
वहीं गर्मी को देखते हुए मौसम विभाग ने पहले ही अनुमान लगाते हुए बता दिया था कि इस साल मार्च में पिछले सालों की गर्मी का रिकार्ड तोड़ सकता है। सोमवार की रात को तापमान 19.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड दर्ज किया गया था जो सामान्य से चार डिग्री ज्यादा दर्ज किया गया। मार्च खत्म होने वाला है और मौसम विभाग की ओर से बताया गया है कि आने वाले समय में तापमान में इससे भी ज्यादा बढ़ोत्तरी हो सकती है यानि इस साल लोगों को भयंकर गर्मी को झेलना पड़ेगा। मौसम विभाग ने बताया कि अप्रैल और मई का महीना बहुत ही गर्म होगा। दिल्ली और इसके आसपास के इलाकों में पिछले दस दिनों में तापमान 13 डिग्री तक बढ़ोत्तरी हुई है।