राजनीति से रिटायरमेंट के सवालों पर बोलीं सोनिया गांधी- ना मैं कभी रिटायर हुई थी और…

सोनिया गांधी ने अपनी पारी को समाप्त करने की कही थी यह बात

0
109
Sonia Gandhi
Sonia Gandhi

Sonia Gandhi: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कांग्रेस के 85वें अधिवेशन का आज आखिरी दिन है। इस तीन दिवसीय अधिवेशन में कांग्रेस के कई दिग्गज नेता शामिल हुए और इसे संबोधित किए। 25 फरवरी यानी शनिवार को इस अधिवेशन को संबोधित करते हुए कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने अपनी रिटायरमेंट का संकेत दिया था। इसके बाद से देश की राजनीति में उनकी राजनीतिक पारी के अंत को लेकर चर्चा होने लगी थी। इस बीच सोनिया ने इस मुद्दे व सवालों पर अपनी बात कही है। उन्होंने कहा है कि वे न कभी रिटायर हुई थीं और ना कभी होंगी।

Sonia Gandhi
Sonia Gandhi

Sonia Gandhi: कांग्रेस नेता अलका लांबा ने दी जानकारी

कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने अपनी राजनीतिक पारी को समाप्त करने वाले सवालों को सिरे से खारिज कर दिया है। इस बात की जानकारी कांग्रेस नेता अलका लांबा ने दी है। अलका ने बताया कि उन्होंने मीडिया में जब यह देखा कि सोनिया गांधी के संन्यास की खबरें आ रही हैं तो उन्होंने खुद सोनिया से ही इस मुद्दे पर बात कर लीं। अलका लांबा ने जानकारी देते हुए कहा “मैंने मीडिया में आ रही मैडम(सोनिया गांधी) की रिटायरमेंट से जुड़ी खबरों के बारे में उन्हे बताया, उन्होंने हंसते हुए कहा कि मैं कभी रिटायर नहीं हुई थी और आगे भी कभी नहीं होऊंगी।”

सोनिया गांधी ने अपनी पारी को समाप्त करने की कही थी यह बात
दरअसल, रायपुर में कांग्रेस के 85वें महाधिवेशन में सोनिया गांधी ने पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं को शनिवार को संबोधित किया था। इस दौरान उन्होंने अपनी राजनीतिक पारी को खत्म करने की भी बात कह दी थी।
सोनिया गांधी ने अधिवेशन को संबोधित करते हुए कहा था “कांग्रेस ने लोकतंत्र को मजबूत किया है। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के नेतृत्व में हमने एक अच्छी सरकार दी थी।” सोनिया ने आगे कहा “2004 और 2009 में हमारी जीत के साथ-साथ डॉ. मनमोहन सिंह के सक्षम नेतृत्व ने मुझे व्यक्तिगत संतुष्टि दी लेकिन मुझे सबसे ज्यादा खुशी इस बात की है कि मेरी पारी भारत जोड़ो यात्रा के साथ समाप्त हो सकी, जो कांग्रेस के लिए एक महत्वपूर्ण मोड़ था।”

यह भी पढ़ेंः

“भारत जोड़ो यात्रा के साथ समाप्त हुई मेरी पारी”, जानिए BJP-RSS को लेकर कांग्रेस महाधिवेशन में क्या बोलीं सोनिया गांधी?

Mann Ki Baat में बोले पीएम मोदी, ‘समाज की शक्ति से देश की शक्ति बढ़ती है’