Sonia Gandhi: कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) के सरकारी आवास समेत कांग्रेस नेताओं के कब्जे वाली कई संपत्तियों के किराए का भुगतान नहीं किया गया है। कार्यकर्ता सुजीत पटेल द्वारा दायर एक RTI के जवाब में, यह पता चला है कि इनमें से कई संपत्तियों का किराया लंबित है। केंद्रीय आवास और शहरी विकास मंत्रालय से पूछे गए सवाल के जवाब में कहा गया है कि अकबर रोड पर कांग्रेस पार्टी मुख्यालय के खिलाफ 12,69,902 रुपये का किराया लंबित है और आखिरी बार किराए का भुगतान दिसंबर 2012 में किया गया था।
Sonia Gandhi के 10 जनपथ रोड स्थित बंगले का किराया बकाया
इसी तरह सोनिया गांधी के 10 जनपथ रोड स्थित आवास का किराया 4,610 रुपये लंबित है और पिछला किराया सितंबर 2020 में मिला था। चाणक्यपुरी, नई दिल्ली में बंगला नंबर C-ll / 109, सोनिया गांधी के निजी सचिव, विन्सेंट जॉर्ज के पास है, जिसका ₹ 5,07,911 किराया बकाया है। जिसके लिए पिछली बार किराए का भुगतान अगस्त 2013 में किया गया था।
आवास नियमों के अनुसार प्रत्येक पार्टी को अपना कार्यालय बनाने के लिए तीन साल का समय दिया जाता है, जिसके बाद सरकारी बंगला खाली करना होता है। कांग्रेस को जून 2010 में 9-ए राउज़ एवेन्यू पर पार्टी कार्यालय बनाने के लिए जमीन आवंटित की गई थी। कांग्रेस पार्टी को 2013 तक अकबर रोड कार्यालय और कुछ और बंगले खाली करने थे।
जुलाई 2020 में, सरकार ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा को एक महीने के भीतर लोधी रोड आवास खाली करने के लिए बेदखली का नोटिस भेजा था। सोनिया गांधी पर निशाना साधते हुए बीजेपी के तजिंदर पाल सिंह बग्गा ने आरोप लगाया कि वह किराया नहीं दे पा रही हैं क्योंकि वह घोटाले नहीं कर सकतीं।
बग्गा ने ट्वीट किया, “सोनिया गांधी जी चुनाव हारने के बाद अपना किराया नहीं दे पा रही हैं। यह स्पष्ट है क्योंकि वह अब घोटाले नहीं कर सकती हैं लेकिन राजनीतिक मतभेदों को छोड़कर मैं एक इंसान के रूप में उनकी मदद करना चाहता हूं। मैंने एक अभियान #SoniaGandhiReliefFund शुरू किया और ₹10 उनके खाते में भेजे हैं, मैं सभी से उनकी मदद करने का अनुरोध करता हूं।”
संबंधित खबरें…