मध्य प्रदेश में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव में बीजेपी लगातार चौथी बार सरकार बना सकती है। एक चैनल के सर्वे के मुताबिक बीजेपी 230 विधानसभा सीट में से 153 सीटों पर जीत दर्ज कर सकती है। हालांकि पिछली बार की अपेक्षा कम सीटें मिलने के आसार हैं। वहीं इस चुनाव में कांग्रेस को 7 सीटों का फायदा हो सकता है। वह इस 58 सीटे जीत सकती है। यह सर्वे 15 मार्च से 20 अप्रैल तक किया गया। इसमें राज्य की सभी 230 सीटों पर 42550 वोटरों से राय ली गई।

इस सर्वे की मानें तो पिछले साल 4 सीट जीतने वाली मायावती की बहुजन समाज पार्टी को 12 सीट मिल सकती है। वहीं 14 सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवारों का कब्जा हो सकता है।

सर्वे के मुताबिक, 61 फीसदी लोगों ने शिवराज सिंह चौहान को मुख्यमंत्री के रूप में पसंद किया, जबकि 17 फीसदी ने कांग्रेस सांसद ज्योतिरादित्य को पसंद बताया। अजय सिंह को 6, कमलनाथ को 5 और दिग्विजय सिंह को 4 फीसदी लोगों ने सीएम पद के लिए पसंद किया।

आंकड़ों की ओर देखा जाए तो 2013 में भाजपा को 165 सीटें मिली थी, जबकि सर्वे में 153 सीटें मिलती दिखाई दे रही है। 12 सीटों का नुकसान बीजेपी को हो रहा है। वहीं, कांग्रेस को 2013 में 51 सीटें मिली थीं, जबकि इस सर्वे में कांग्रेस को 58 सीटें मिल रही है। कांग्रेस को कुल 7 सीटों का फायदा हो रहा है। बीएसपी को 2013 में 4 सीटे मिली थी जबकि इस सर्वे की मानें को बीएसपी को 12 सीटे मिल सकती है। इस सर्वे में बीएसपी को भी 8 सीटों की फायदा होता दिख रहा है। साथ ही 2013 में 3 सीटे हासिल करने वाले निर्दलीय कों 14 सीटे मिल सकती है। इनको 11 सीटों का फायदा मिलने की संभावना है।

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here