जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (जेएनयू) के स्कॉलर शरजील इमाम को बिहार के जहानाबाद से गिरफ्तार कर लिया गया है शर्जील इमाम पर देशद्रोह का आरोप है।

शरजील इमाम को दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया है। इससे पहले कहा जा रहा था कि वह नेपाल भागने की फिराक में है।

आपको बता दें कि शरजील की तलाश के लिए गठित पांच टीमों ने मुंबई, दिल्ली, पटना के कई इलाकों में छापेमारी शुरू भी की थी। आज सुबह शरजील के भाई को भी हिरासत में लिया गया था।

बता दें नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में चल रहे शाहीन बाग आंदोलन के सूत्रधार रहे शरजील इमाम को लेकर कई विवादित वीडियो वायरल हैं, जिसके बाद पूरे देश में हड़कंप है।

दरअसल शरजील इमाम का जो वीडियो सबसे ज्यादा वायरल है उसमें वो पूर्वोत्तर के राज्यों, खासकर असम को शेष भारत से अलग (कम से कम एक महीने के लिए) करने की बात कर रहा है।