Maharashtra: नाबालिग से 400 लोगों ने किया Rape, Police वालों ने भी लूटी इज्जत

0
619
Rajasthan Gangrape News
Rajasthan Gangrape News

Maharashtra:नाबालिग महिला के साथ 400 लोगों द्वारा रेप किए जाने का मामला सामने आया है।
राज्य के बीड जिले में यह दिलदहलाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक नाबालिग के साथ पुलिसकर्मी सहित 400 लोगों ने बलात्कार (Rape) किया। करीब छह महीने तक आरोपी नाबालिग का शोषण करते रहे। जिससे वो प्रेग्नेंट हो गई। बताया जा रहा है कि नाबालिग लड़की की मां का लगभग दो साल पहले निधन हो गया था।

बीड के पुलिस कप्तान राजा रामास्‍वामी (Raja Ramaswamy) ने बताया कि इस नाबालिग लड़की के साथ 400 लोगों द्वारा बलात्‍कार किया गया है। एसपी ने बताया कि ये सब कुछ पिछले 6 महीनों से चल रहा था। इसमें पुलिसवाले भी शामिल थे। जिन्‍होंने इस नाबालिग के साथ ये कुकृत्‍य किया है।

क्या है पूरा मामला?

रिपोर्टों में यह भी कहा गया है कि पीड़िता की मां का दो साल पहले निधन हो गया था और उसके पिता ने उसकी शादी एक व्यक्ति से कर दी। वह एक साल से अधिक समय तक अपने ससुराल में रही जहां उसके ससुर ने उसके साथ मारपीट की।

बाद में, वह नौकरी की तलाश में अंबेजोगई शहर चली गई। नौकरी का वादा करने वाले 2 लोगों ने उसके साथ कथित तौर पर यौन शोषण किया। फिर, उसके साथ कथित तौर पर 100 से अधिक लोगों ने बलात्कार किया, जिसमें एक पुलिस वाला भी शामिल था। इस घटना ने उसे गर्भवती कर दिया। केस में रविवार को 3 लोगों को गिरफ्तार किया गया और 4 लोगों को हिरासत में लिया गया है। बाल कल्याण समिति की तरफ से पीड़िता की गर्भपात की प्रक्रिया चल रही है।