Ramadan 2022: मुस्लिम समुदाय के सबसे पवित्र महीने रमजान की शुरुआत इस साल 3 अप्रैल से होगी। रमजान अरबी शब्द ‘अर-रमाद’ से निकला है जिसका मतलब होता है चुभती गर्मी। बता दें कि रमजान इस्लामिक कैलेंडर का नौवां महीना है। इसको त्यौहार का महीना भी कहा जाता है। गौरतलब है कि रमजान के दौरान पूरे महीने मुस्लिम भाई दिन भर रोजा रखते हैं और साथ ही पांच वक्त की नमाज भी पढ़ते हैं। इस दौरान मुस्लिम समुदाय के लोगों द्वारा कुरान का भी अध्ययन किया जाता है।

Ramadan 2022: रोजा की शुरुआत सेहरी खाकर

मुस्लिम समुदाय के लोग अपने रोजे की शुरुआत सेहरी खाकर करते हैं। जो एक प्रकार का नाश्ता होता है। वहीं शाम की नमाज के बाद जब कुछ खाकर रोजा तोड़ा जाता है, उसको इफ्तार कहा जाता है। ऐसा माना जाता है कि इस पवित्र महीने में रोजा रखने से आदमी के सारे पाप खत्म हो जाते हैं। अगर आप भी रमजान के महीने में रोजा रखते हैं और जानना चाहते हैं कि इन दिनों में सेहरी और इफ्तार का समय कब पड़ेगा? तो नीचे दी लिस्ट में पूरे महीने की सेहरी और इफ्तार का समय दिया हुआ है।
Ramadan 2022: रमजान की तारीख और समय

- 03 अप्रैल: सेहरी 04:49 AM/इफ्तार 6:41 PM
- 04 अप्रैल: सेहरी 04:47 AM/इफ्तार 6:42 PM
- 05 अप्रैल: सेहरी 04:46 AM/इफ्तार 6:42 PM
- 06 अप्रैल: सेहरी 04:45 AM/इफ्तार 6:43 PM
- 07 अप्रैल: सेहरी 04:43 AM/इफ्तार 6:43 PM
- 08 अप्रैल: सेहरी 04:42 AM/इफ्तार 6:44 PM
- 09 अप्रैल: सेहरी 04:41 AM/इफ्तार 6:45 PM
- 10 अप्रैल: सेहरी 04:40 AM/इफ्तार 6:45 PM
- 11 अप्रैल: सेहरी 04:38 AM/इफ्तार 6:46 PM
- 12 अप्रैल: सेहरी 04:37 AM/इफ्तार 6:46 PM
- 13 अप्रैल: सेहरी 04:36 AM/इफ्तार 6:47 PM
- 14 अप्रैल: सेहरी 04:35 AM/इफ्तार 6:47 PM
- 15 अप्रैल: सेहरी 04:33 AM/इफ्तार 6:48 PM
- 16 अप्रैल: सेहरी 04:32 AM/इफ्तार 6:48 PM
- 17 अप्रैल: सेहरी 04:31 AM/इफ्तार 6:49 PM
- 18 अप्रैल: सेहरी 04:30 AM/इफ्तार 6:50 PM
- 19 अप्रैल: सेहरी 04:28 AM/इफ्तार 6:50 PM
- 20 अप्रैल: सेहरी 04:27 AM/इफ्तार 6:51 PM
- 21 अप्रैल: सेहरी 04:26 AM/इफ्तार 6:51 PM
- 22 अप्रैल: सेहरी 04:25 AM/इफ्तार 6:52 PM
- 23 अप्रैल: सेहरी 04:24 AM/इफ्तार 6:53 PM
- 24 अप्रैल: सेहरी 04:22 AM/इफ्तार 6:53 PM
- 25 अप्रैल: सेहरी 04:21 AM/इफ्तार 6:54 PM
- 26 अप्रैल: सेहरी 04:20 AM/इफ्तार 6:54 PM
- 27 अप्रैल: सेहरी 04:19 AM/इफ्तार 6:55 PM
- 28 अप्रैल: सेहरी 04:18 AM/इफ्तार 6:55 PM
- 29 अप्रैल: सेहरी 04:17 AM/इफ्तार 6:56 PM
- 30 अप्रैल: सेहरी 04:16 AM/इफ्तार 6:57 PM
- 01 मई: सेहरी 04:15 AM/इफ्तार 6:57 PM
- 02 मई: सेहरी 04:13 AM/इफ्तार 6:58 PM
यह भी पढ़ें:
- Saudi Arab Ramadan 2022: आज से शुरु हुआ रमजान का पाक महीना,सऊदी अरब, ऑस्ट्रेलिया में दिखा रमजान का चांद
- Saudi Arab Ramadan 2022: सऊदी अरब में जारी की गई रमजान की गाइडलाइन्स, 2 और 3 अप्रैल से शुरू होगा रमजान का पाक महीना