उत्तरप्रदेश सरकार महिला सुरक्षा को लेकर अपनी तारीफों के पुल बांधते हुए नहीं थकती है। पर असल में हकीकत बेहद भयानक है। यहां पर आए दिन महिलाए दबंगों का शिकार हो रही हैं। पहले देवरिया फिर बलिया। दोनों ही घटना एक समान नजर आरही है।

बेटी के साथ हुई छेड़खानी का पिता ने विरोध किया तो दबंगो ने घर में घुस कर पीट-पीट कर पिता की हत्या कर दी। घटना उत्तरप्रदेश के देवरिया की बताई जा रही है। बेटी के साथ हुई छेड़खानी से गुस्साए पिता ने युवक को थप्पड़ मार दिया था।

थप्पड़ खाने के बाद युवक इतना नाराज हुआ की अपने कुछ साथियों को लेकर पीड़िता के घर में घुस गया है। पहले तो जमकर खूब हाथापाई हुई पर आखिरी में युवकों ने लड़की के पिता को मौत के घाट उतार दिया। खबर है कि हथियारों से लैस युवक साथियों को लेकर हमला करने पहुंचा था।

युवकों ने लड़की के पिता को इस कदर पीटा की वे बुरी तरह जख्मी हो गए जिसके कुछ ही समय बाद उन्होंन दम तोड़ दिया।

इस कांड में शामिल 2 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। एक आरोपी अभी भी फरार है। घटना के बाद गांव में काफी तनाव का माहौल है। सभी आरोपियों की तलाश में पुलिस जुटी है। इसमें तीन लोगों के नाम की पहचान कर ली गई है।

घटना के बारे में मिली जानकारी के मुताबिक बदमाशों ने गुरुवार की शाम लड़की के साथ छेड़खानी की घटना को अंजाम दिया। लड़की के पिता ने इस मामले में जब युवक से शिकायत की तो उसने उनकी शिकायत को अनदेखा कर दिया और उसके पिता से उलझ गया। लड़की के पिता द्वारा थप्पड़ मारे जाने से नाराज युवक ने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर लाठी-डंडे से लड़की के पिता की पिटाई की है। मृतक युवक की उम्र 50 साल बताई जा रही है।

देवरिया के पुलिस अधीक्षक श्रीपति मिश्रा ने कहा है कि आरोपियों को फिलहाल पकड़ लिया गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। पीड़ित परिवार ने इस संबंध में तहरीर दी है। इस मामले में एक अन्य नामजद युवक की तलाश की जा रही है।

वहीं कुछ इसी तरह की घटना उत्तरप्रदेश के बलिया से सामने आरही है। यहां पर छेड़छाड़ का विरोध करने पर आरोपी ने छात्रा को जिंदा जला दिया। जलती बेटी को बचाने गए पिता भी आग में झुलस गए। फिलहाल, गंभीर रूप से घायल छात्रा को इलाज के लिए वाराणसी रेफर किया गया है।

बलिया में ताजा मामला दुबहड़ थाना क्षेत्र के नगवा गांव का है. कोचिंग जा रही छात्रा के साथ गांव के दबंग लड़के ने छेड़छाड़ की कोशिश की, जिसका लड़की ने विरोध किया। आरोप है कि बाद में आरोपी दबंग लड़के ने छात्रा के घर में घुसकर उसे जिंदा जला दिया।

बता दें कि योगी सरकार ने इसके पहले घोषणा किया था, महिलाओं के खिलाफ अपराध को लेकर बड़ा फैसला लिया था। यूपी में अगर कोई भी महिलाओं से छेड़खानी करते पकड़ा जाता है कि तो उसके पोस्टर शहर में लगेंगे।

गौरतलब है कि सरकार के इस फैसले के बाद भी उत्तरप्रदेश में दबंगों के हौसले बुलंद हैं। सरकार ने ये घोषणा 24 सितंबर को की थी, कुछ ही दिन बाद हाथरस कांड सामने आया।