Republic Day 2022: देश 74वें गणतंत्र दिवस का जश्न मना रहा है। इस मौके पर पीएम मोदी ने सबसे पहले नेशनल वॉर मेमोरियल पहुंचकर शहीद हुए जवानों को नमन किया। इस दौरान पीएम के साथ रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मौजूद रहे। उन्होंने भी शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की। यहां पीएम मोदी ने शहीद हुए जवानों के लिए दो मिनट का मौन भी रखा और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली में राष्ट्रीय युद्ध स्मारक की डिजिटल विजिटर्स बुक में अपनी टिप्पणी दर्ज की।
पीएम मोदी ने शहीदों को श्रद्धांजलि देने के बाद कर्तव्य पथ पहुंच गए हैं। वहीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू गणतंत्र दिवस के मुख्य अतिथि मिस्त्र के प्रेसीडेंट ब्देल फतह अल-सीसी के साथ कर्तव्य पथ पहुंच गई हैं।
पिछले साल सिंतबर में ही पीएम मोदी सरकार ने राजपथ का नाम बदलकर कर्तव्य पथ कर दिया था। फिर 21 तोपों की सलामी के बाद परेड की शुरूआत की जाएगी।
बता दें कि हर साल गणतंत्र दिवस संविधान लागू होने के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। 26 जनवरी 1950 को देश का संविधान लागू किया गया था। इस दिन भारत के पहले राष्ट्रपति राजेंद्र प्रसाद ने 21 तोपों की सलामी देकर झंडा फहराया था। इसलिए हर साल इंडिया गेट पर देश के राष्ट्रपति झंडा फैराते हैं। इसके साथ ही परेड का आयोजन भी होता है।
संबंधित खबरें:
- देश ने कुछ ऐसे मनाया था अपना पहला Republic Day, जानिए गणतंत्र दिवस से जुड़ीं दिलचस्प बातें
- Republic Day 2023: 74वें गणतंत्र दिवस को मनाने के लिए भारतवर्ष है तैयार, जानिए इस दिवस से जुड़ी ऐतिहासिक जानकारी…