Republic Day 2022: देश भर में आज गणतंत्र दिवस का पर्व उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। आज ही के दिन भारत ने संविधान (Constitution) को लागू किया था। 26 जनवरी 1950 को सुबह 10 बजकर 18 मिनट पर भारत का संविधान लागू किया गया था। लोकतंत्र के लिहाज से यह दिन भारत के इतिहास में अहम स्थान रखता है। हर साल गणतंत्र दिवस (Republic Day) के मौके पर राजधानी में परेड होती है और तिरंगा फहराया जाता है। दिल्ली के राजपथ पर झाकियों के सहारे भारत की संस्कृति को दिखाया जाता है। पर क्या आप को पता है कि देश में पहली गणतंत्र दिवस की परेड कहां हुई थी?
Republic Day 2022: भारत का पहला गणतंत्र दिवस

दिल्ली में 26 जनवरी, 1950 को पहली गणतंत्र दिवस परेड, राजपथ पर न होकर इर्विन स्टेडियम (आज का नेशनल स्टेडियम) में हुई थी। खास बात यह है कि उस समय इर्विन स्टेडियम के चारों तरफ चहारदीवारी नहीं थी, जिससे उसके पीछे से पुराना किला साफ दिखाई देता था।
साल 1950-1954 के बीच दिल्ली में गणतंत्र दिवस का समारोह, कभी इर्विन स्टेडियम, किंग्सवे कैंप, लाल किला तो कभी रामलीला मैदान में आयोजित हुआ। यह सिलसिला आज तक बना हुआ है। अब आठ किलोमीटर की दूरी तय करने वाली यह परेड रायसीना हिल से शुरू होकर राजपथ, इंडिया गेट से गुजरती हुई लालकिला पर खत्म होती है।
Republic Day 2022: भारत के पहले राष्ट्रपति

आजादी के आंदोलन से लेकर देश में संविधान लागू होने तक, 26 जनवरी की तारीख का अपना महत्व रहा है। साल 1950 में देश के पहले भारतीय गवर्नर जनरल चक्रवर्ती राजगोपालाचारी ने 26 जनवरी गुरुवार के दिन सुबह दस बजकर अठारह मिनट पर भारत को एक संप्रभु लोकतांत्रिक गणराज्य घोषित किया था।
फिर इसके छह मिनट के बाद डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद को भारतीय गणतंत्र के पहले राष्ट्रपति के रूप में शपथ दिलाई गई। आज भारत अपना 73वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। पीएम मोदी भारत के 16वें प्रधानमंत्री हैं। उन्होंने इस मौके पर देशवासियों को बधाई है।
संबंधित खबरें:
- Republic Day 2022 के जश्न में डूबा पूरा देश, PM Modi समेत राजनेताओं ने इस तरह दी देशवासियों को शुभकामनाएं
- Republic Day से पहले दिल्ली में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, Rakesh Asthana ने कहा- राजधानी दो महीने से है अलर्ट पर