उत्तर प्रदेश में शुक्रवार सुबह अनेक जिलों में बारिश होने से जहां मौसम खुशनुमा होने से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली, वहीं बरसात से किसानों के चेहरे खिल गए। प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सुबह करीब साढ़े आठ बजे गर्जना के साथ शुरू हुई बरसात का दौर जारी है।

पढ़ें: इस बार बारिश की बूंदे मोदी सरकार को पहुंचा सकती है राहत

बरसात से तापमान में काफी गिरावट आने से लोगों को गर्मी की तपिश से भी राहत मिली है। वहीं राजधानी में इस मौसम की हुई पहली बरसात ने नगर निगम की तैयारियों की भी पोल खोल कर रख दी है और सड़कों पर पानी जमा होने से अनेक वाहन बीच रास्ते में खड़े नजर आए। इसके अलावा शहर की निचली बस्तियों में भी बरसात का पानी जमा होने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

पढ़ें: मौसम का पूर्वानुमान करने वाले अग्रणी देशों में शामिल हुआ भारत

मौसम विभाग ने प्रदेश के 21 से अधिक जिलों में आज गर्जना के साथ बारिश होने की संभावना व्यक्त की है। अगले दो दिनों में पूर्वी उत्तर प्रदेश में अनेक स्थानों एवं पश्चिमी हिस्सों में कहीं कही बरसात होने की संभावना व्यक्त की है। इस बीच कुछ स्थानों पर धूलभरी आंधी आने की भी संभावना जताई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here