कृषि कानून वापसी विधेयक पारित होने पर बोले Rahul Gandhi- सरकार चर्चा से डरती है

0
257
Rahul Gandhi
Rahalu Gandhi

केंद्र सरकार ने आज शीतकालीन सत्र के पहले दिन संसद से कृषि कानून वापसी विधेयक पारित करवा लिया। इस पर कांग्रेस नेता Rahul Gandhi ने कहा कि पहले हमने कहा था कि सरकार को कृषि कानूनों को वापस लेना होगा और आज इन कानूनों को निरस्त कर दिया गया। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि बिना चर्चा के कृषि कानूनों को निरस्त कर दिया गया। यह सरकार चर्चा करने से डरती है। उन्‍होंने कहा कि जिस तरह से संसद में बिना किसी चर्चा के क़ानून रद्द किए गए, ये दिखाता है कि सरकार चर्चा से डरती है। सरकार जानती है कि उन्होंने ग़लत काम किया है। 700 किसानों की मृत्यु, क़ानूनों को लागू करने के पीछे किसकी शक्ति थी इस पर चर्चा होनी थी पर सरकार ने नहीं होने दी।

तीन क़ानून किसानों और मज़दूरों पर आक्रमण था

वायनाड से सांसद राहुल गांधी ने तीन कृषि कानूनों को लेकर कहा कि ये तीन क़ानून किसानों और मज़दूरों पर आक्रमण था। परन्तु किसानों और मज़दूरों की कठिनाइयां MSP, कर्ज़ माफी आदि लंबी लिस्ट है। वे अभी भी उनकी मांगें हैं, हम उनका समर्थन करते हैं। उन्‍होंने यह भी कहा, ”हमने कहा था कि 3 काले क़ानूनों का वापस लेना पड़ेगा। हमें पता था कि 3-4 बड़े पूंजीपतियों की शक्ति हिन्दुस्तान के किसानों के सामने खड़ी नहीं हो सकती। और वही हुआ काले क़ानूनों को रद्द करना पड़ा। ये किसानों की सफलता है, देश की सफलता है।”

यह भी पढ़ें: Parliament Winter Session: संसद की कार्यवाही शुरू होने से पहले Rahul Gandhi की हुंकार,’आज संसद में अन्नदाता के नाम का सूरज उगाना है’