Puneeth Rajkumar को मरणोपरांत Karnataka Ratna Award से सम्मानित किया जाएगा। कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने एक ट्वीट में कहा, “राज्य सरकार ने दिवंगत पुनीत राजकुमार को मरणोपरांत कर्नाटक रत्न पुरस्कार से सम्मानित करने का फैसला किया है।” मालूम हो कि पुनीत राजकुमार का पिछले महीने 46 वर्ष की आयु में निधन हो गया था।
कर्नाटक रत्न राज्य का सर्वोच्च नागरिक सम्मान
कर्नाटक रत्न राज्य का सर्वोच्च नागरिक सम्मान है। पुनीत राजकुमार दिग्गज अभिनेता राजकुमार के बेटे थे। पिछले महीने राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। मौर्य, अरसु, रामंद अंजनी पुत्र जैसी फिल्मों के स्टार रहे अभिनेता के परिवार में पत्नी अश्विनी रेवंत हैं और उनके दो बच्चे हैं।
फैन उन्हें प्यार से “अप्पू” बुलाते थे। 2002 में “अप्पू” फिल्म में उन्होंने अपनी पहली मुख्य भूमिका निभाई थी।
बाल कलाकार के रूप में शुरू किया था करियर
पुनीत राजकुमार ने अपने करियर की शुरुआत एक बाल कलाकार के रूप में की थी। जब वे छह महीने के थे, तब उन्होंने 1976 की दो फिल्मों – प्रेमदा कनिके और आरती में अभिनय किया।
उन्होंने ‘भक्त प्रहलाद’ में अपने अभिनय के लिए तारीफ हासिल की थी। एक युवा लड़के रामू के रूप में ‘बेट्टादा हूवु’ में उनकी भूमिका की जमकर प्रशंसा की गयी थी। जिसने उन्हें सर्वश्रेष्ठ बाल अभिनेता के रूप में राष्ट्रीय पुरस्कार दिलाया।
वह एक गायक भी थे और उनके डांस के लिए उनकी तारीफ की जाती थी। अभिनेता ने कन्नड़दा कोत्याधिपति को होस्ट किया था, जो कि वॉन्ट्स टू बी अ मिलियनेयर? का कन्नड़ संस्करण है।
यह भी पढ़ें: Puneeth Rajkumar के निधन पर बॉलीवुड सितारों ने जताया दुख, पढ़ें किसने क्या कहा