प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी को अब एक महीने से भी कम वक्त रह गया है। शादी की तैयारियों को फाइनल टच दिया जा रहा है। इस शादी की फोटो के लिए कई इंटरनेशनल मैग्जीन्स के बीच होड़ लगी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक शादी से पहले ही प्रियंका और निक की शादी की फोटो बिक गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रियंका और निक की शादी की फोटो 2.5 मिलियन डॉलर है। यदि इंडियन करेंसी में बात करें तो प्रियंका और निक की शादी की फोटो 19 करोड़ रुपए में बिकी है। हालांकि, इस बात का खुलासा नहीं हुआ है कि इस फोटो को किस मैग्जीन ने खरीदा है।आपको बता दें कि इससे पहले सोनम कपूर और आनंद आहूजा ने भी अपनी फोटो वोग मैग्जीन को बेची थी। ये फोटो वोग मैग्जीन के कवर पेज में भी आई थी। ऐसे में प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस दूसरे सेलिब्रेटी होंगे जो अपनी शादी की फोटो किसी मैग्जीन को देंगे। प्रियंका और निक की शादी जोधपुर के उम्मेद भवन में हो सकती है। ये शादी हिंदू और क्रिश्चियन रीति-रिवाज के मुताबिक होगी।
निक जोनस देंगे बैचलर पार्टी
निक जोनस शादी से पहले जल्द ही दोस्तों को बैचलर पार्टी भी देने वाले हैं। निक से पहले प्रियंका चोपड़ा ने एम्स्टर्डम में बैचलरेट पार्टी रखी थी। इसके अलावा इटली में प्रियंका ने पयजामा पार्टी दी थी।प्रियंका ने इन पार्टीज की फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की थी। प्रियंका की इस पयजामा पार्टी और बैचलरेट पार्टी में ईशा अंबानी और परिणीति चोपड़ा भी शामिल हुई थीं। प्रियंका की गर्ल गैंग ने पकिं कलर का पजामा पहन रखा है। प्रियंका और निक अपनी इस शादी को दोनों देशों में कानूनी मान्यता दिलाने की कोशिश कर रहे हैं।