देश के दूसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान से आज विभिन्न क्षेत्रों की नामचीन विभुतियों को नवाजा गया….राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने पद्म पुरस्कारों से लोगों को सम्मानित किया…..प्रख्यात संगीतकार इलैयाराजा…हिंदुस्तान शास्त्रीय संगीतकार गुलाम मुस्तफा खान और हिंदूवादी विचारक परमेश्वरन परमेश्वरन को पद्म विभूषण पुरस्कार से सम्मानित किया गया…अध्यात्म के क्षेत्र में अहम योगदान देने वाले केरल के फिलिपोंस क्रिसोस्टम को पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित किया गया…इनके अलावा भारत में रूसी राजदूत रहे अलेक्जेंडर कदाकिन को मरणोपरांत पद्म भूषण पुरस्कार दिया गया….रामचंद्रन नागस्वामी ….वेद प्रकाश नंदा ….लक्ष्मण पई …. पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित किया गया….इनके साथ ही उत्तर प्रदेश के मोहन स्वरूप…असम के प्रफुल्ल गोविंद बरुआ….पश्चिम बंगाल के सुधांशु विस्वास…को पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित किया गया…

इस साल तीन लोगों को पद्म विभूषण ….9 लोगों को पद्म भूषण और 73 लोगों को पद्म श्री से सम्मानित किया जा रहा है…इनमें से 41 लोगों को आज पुरस्कार प्रदान किए गए…बाकी लोगों को 2 अप्रैल को पुरस्कार दिए जाएंगे……पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित होने वालों में .अरविंद पारिख ….गायिका शारदा सिन्हा …क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी…और स्नूकर पंकज आडवाणी के नाम शामिल हैं…जबकि उत्तर प्रदेश के मोहन स्वरूप…असम के प्रफुल्ल गोविंद बरुआ….पश्चिम बंगाल के सुधांशु विस्वास…को पद्म श्री पुरस्कारों से सम्मानित किया गया…

पद्म श्री सम्मान पाने वालों में कुल 73 लोग शुमार हैं….इनमें महाराष्ट्र के अभय बंग एवं रानी बंग …छत्तीसगढ़ के दामोदर गणेश बापट… मणिपुर की सैखोम मीराबाई चानू ….. छत्तीसगढ़ के पंडित श्याम लाल चतुर्वेदी भी शामिल हैं….फिलीपींस के जोस मा जॉय …. मणिपुर की लांगपोकलकपम सुभादानी देवी …. त्रिपुरा के सोमदेव बर्मन….हिमाचल प्रदेश के येशी ढोलन ….असम के अरुप कुमार दत्ता ….कनार्टक के डी गौडा को भी पद्म श्री से सम्मानित किए गए हैं…..महाराष्ट्र के अरविंद गुप्ता …. झारखंड के दिगंबर हंसराज…मलेशिया के रामली बिन इब्राहिम (विदेशी)…..नगालैंड के प्योंगतेन जेन जमीर …भी पद्म श्री पुरस्कार पाने वालों में शामिल हैं….इस साल गणतंत्र दिवस पर विभिन्न क्षेत्रों की कुल 85 नामचीन हस्तियों को पद्म पुरस्कारों से सम्मानित करने की घोषणा की गई थी।

एपीएन ब्यूरो

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here