63 साल की उम्र में ‘ठाकुर सज्जन सिंह’ का निधन, योगी आदित्यनाथ भी इलाज के दौरान किए थे मदद

0
531

Download Amar Ujala App for Breaking News in Hindi & Live Updates. https://www.amarujala.com/channels/downloads?tm_source=text_share

बॉलीवुड और टीवी जगत की दुनिया से एक शोक की खबर आई है। कई सारी बॉलीवुड फिल्मों और पॉपुलर टीवी शो मन की आवाज प्रतिज्ञा में ठाकुर सज्जन सिंह का किरदार निभाने वाले एक्टर अनुपम श्याम का निधन हो गया है। देखा जाए तो एक्टर काफी समय से बीमार चल रहे थे। मल्टिपल ऑर्गन फेलियर की वजह से एक्टर का निधन हो गया। 

ये भी पढ़ें- जन्मदिन मुबारक: एक्टर ही नहीं सिंगर भी थे किशोर कुमार, निजी जीवन रहा चर्चा का विषय

कुछ समय पहले भी अनुपम श्याम अपनी बिगड़ती सेहत की वजह से चर्चा में आए थे। उस समय बॉलीवुड और मनोरंजन जगत से जुड़े लोगों ने उनकी मदद की थी। मगर इस बार एक्टर को जिंदगी से जंग हारनी पड़ी।

प्रतिज्ञा 2 की कर रहे थे शूटिंग
रिपोर्ट्स की मानें तो अनुपम श्याम स्टार भारत के शो प्रतिज्ञा के दूसरे सीजन की शूटिंग कर रहे थे। लेकिन वे पहले से कई बीमारियों जूझ रहे थे। मुंबई के लाइफ लाइन हॉस्पिटल में वे अपना इलाज करा रहे थे। कई सारे ऑर्गन फेल होने के कारण उनकी मौत हुई। तकरीबन रात 8 बजे एक्टर ने आखिरी सास ली और ये दुनिया छोड़कर चले गए। डायरेक्टर अर्जुन पंडित और एक्टर मनोज जोशी ने भी एक्टर के निधन पर गहरा शोक जताया है।
अनुपम श्याम ने दस्तक, हजार चौरासी की मां, दुश्मन, सत्या, दिल से, जख्म, संघर्ष, लगान, नायक, शक्ति, पाप, जिज्ञासा, राज, वेलडन, अब्बा, वॉन्टेड, कजरारे और मुन्ना माइकल जैसी फिल्मों में भी काम किया था। 

सीएम योगी ने की थी मदद
उनके इलाज के लिए सीएम योगी ने करीब 20 लाख रुपये की मदद की थी। उस वक्त किडनी इनफेक्शन की जानकारी सामने आने के बाद से मुंबई के अस्पताल के एक इंटेसिव केयर यूनिट में उनका चल रहा था। पिछले साल अनुपम श्याम का नार्थ मुंबई सबर्ब के एपेक्स किडनी केयर में डायलसिस चल रहा था लेकिन तबीयत बिगड़ जाने के चलते उन्हें गोरेगांव के लाइफलाइन अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। उत्तर प्रदेश के सरकारी अधिकारी ने बताया था कि उन्हें मुख्यमंत्री राहत कोष के जरिए मदद दी गई थी।

प्रतिज्ञा टीवी शो से हुए पॉपुलर
टीवी सीरियल्स का भी वे हिस्सा रहे है। सबसे ज्यादा पॉपुलर तो वे टीवी शो प्रतिज्ञा में ठाकुर सज्जन सिंह के रोल से हुए। उनके इस रोल का लोगों पर ऐसा असर हुआ था कि लोग उन्हें कॉपी करने लग गए थे। बच्चे भी उनकी तरह मूंछे रखते और रौब से बात करते नजर आते थे। कई सारी बड़ी फिल्मों और प्रोजेक्ट्स में काम करने वाले इस दिग्गज एक्टर का जीवन बहुत दुख में गुजरा। अनुपम श्याम बीमार होने के बाद भी अपने अंतिम समय तक अपने काम से जुड़े रहे और अपने किरदार को निभाते रहे। उनके कई सारे किरदार लोगों के जेहन में ताजा रहेंगे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here