PM Narendra Modi ने मणिपुर में कहा- हमने पूर्वोत्तर के लिए ‘Act East’ का संकल्प लिया है

0
325

PM Narendra Modi ने मणिपुर में कहा कि पहले लोग पूर्वोत्तर आना चाहते थे, लेकिन यहां पहुंचेंगे कैसे, ये सोचकर ही रुक जाते थे। इससे यहां के पर्यटन क्षेत्र को बहुत नुकसान होता था। लेकिन अब पूर्वोत्तर के शहर ही नहीं, बल्कि गांवों तक पहुंचना भी आसान हो रहा है। पीएम ने कहा कि हमने पूर्वोत्तर के लिए ‘Act East’ का संकल्प लिया है।

पूर्वोत्तर अब भारत के विकास का गेटवे बन रहा है

प्रधानमंत्री ने कहा कि पूर्वोत्तर अब भारत के विकास का गेटवे बन रहा है। ईश्वर ने इस क्षेत्र को इतने प्राकृतिक संसाधन दिये हैं, इतना सामर्थ्य दिया है। यहां विकास की, टूरिज्म की इतनी संभावनाए हैं। नॉर्थ ईस्ट की इन संभावनाओं पर अब काम हो रहा है।

PM Narendra Modi ने कहा- स्थिर सरकार के कारण यह सब संभव हो पाया

आज जिन योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण हुआ है, उनके साथ ही मैं आज मणिपुर के लोगों का फिर से धन्यवाद भी करूंगा। आपने मणिपुर में ऐसी स्थिर सरकार बनाई जो पूरे बहुमत से, पूरे दमखम से चल रही है। ये आपके एक वोट के कारण हुआ।

‘मणिपुर और नॉर्थ ईस्ट भारत के भविष्य में नए रंग भर रहा है’

PM Narendra Modi
Narendra Modi

मैंने पहले भी कहा है कि देश का पूर्वी हिस्सा भारत के विकास का प्रमुख स्रोत बनेगा। आज हम देख रहे हैं कि किस तरह मणिपुर और नॉर्थईस्ट भारत के भविष्य में नए रंग भर रहा है। अब से कुछ दिन बाद 21 जनवरी को मणिपुर को राज्य का दर्जा मिले, 50 साल पूरे हो जाएंगे। देश इस समय अपनी आजादी के 75 वर्ष पर अमृत महोत्सव भी मना रहा है।ये समय अपने आप में बहुत बड़ी प्रेरणा है।

PM Narendra Modi ने नेताजी को किया याद

देश के लोगों में आजादी का जो विश्वास, यहां मोइरांग की धरती ने पैदा किया वो अपने आप में एक मिसाल है।जहां नेताजी सुभाष की सेना ने पहली बार झंडा फहराया, जिस नॉर्थ ईस्ट को नेताजी ने भारत की स्वतन्त्रता का प्रवेश द्वार कहा, वो नए भारत के सपने पूरे करने का प्रवेश द्वार बन रहा है।