यूनिफॉर्म सिविल कोड, वन नेशन वन इलेक्शन, महिला अत्याचार और करप्शन… पीएम मोदी के भाषण की 10 बड़ी बातें

0
15
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

पीएम की 10 बड़ी बातें

  1. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले की प्राचीर से मेडिकल सीटों को लेकर बड़ी घोषणा की। उन्होंने कहा कि पांच साल में 75 हजार नई मेडिकल सीटें बढ़ाई जाएंगी। मोदी ने कहा कि मेरे देशवासियों विकसित भारत 2047 स्वस्थ्य भारत भी होना चाहिए, जो स्वस्थ्य भारत हो, उसके लिए बच्चों के पोषण पर ध्यान देना जरूरी है। उन पर विशेष ध्यान देना जरूरी है और इसी वजह से राष्ट्रीय पोषण मिशन शुरू किया था।
  2. पीएम मोदी ने कहा कि बैंकिंग क्षेत्र में जो रिफॉर्म हुआ। आप सोचिए बैंकिंग सेक्टर का पहले क्या हाल था, ना विकास होता था, ना विस्तार होता था, ना विश्वास बढ़ता था। हमने बैंकिंग सेक्टर में अनेक रिफॉर्म किए। आज विश्व के सबसे मजबूत बैंकों में हमारे बैंकों ने अपना स्थान बनाया। जब बैंकिंग मजबूत होती है तो अर्थव्यवस्था की ताकत भी बढ़ती है।
  3. प्रधानमंत्री ने कहा,’ विश्व में सबसे तेज गति से करोड़ों लोगों को कोविड वैक्सीनेशन का काम हमारे देश में हुआ। कभी आतंकवादी हमारे देश में आकर हमें मारकर चले जाते थे, जब देश की सेना सर्जिकल स्ट्राइक करती है, जब देश की सेना एयर स्ट्राइक करती है तो देश के नौजवानों का सीना गर्व से भर जाता है।’ पीएम मोदी ने कहा कि जब लाल किले से कहा जाता है कि देश के 18 हजार गांव में समय सीमा के अंदर बिजली पहुंचाएंगे और वो काम हो जाता है तो भरोसा मजबूत हो जाता है। यह भारत का स्वर्णिम कालखंड है, यह मौका जाने नहीं देना है।’
  4. प्रधानमंत्री ने कहा कि इस वर्ष और पिछले कई वर्षों से प्राकृतिक आपदा के कारण हमारी चिंता बढ़ती चली जा रही है। प्राकृतिक आपदा में अनेक लोगों ने अपने परिवार जन खोए हैं, संपत्ति खोई है। मैं आज उन सब के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं और मैं उन्हें विश्वास दिलाता हूं कि ये देश इस संकट की घड़ी में उनके साथ खड़ा है।
  5. पीएम मोदी ने कहा कि आज नई शिक्षा नीति बेहतर मात्रा में कई राज्यों ने लागू किया है। 21वीं सदी के अनुरूप शिक्षा नीति है। विकसित भारत के लिए जो जरूरत है, उसे ये पूरा करेगी। मैं नहीं चाहता कि देश का नौजवान विदेशों में पढ़ने के लिए मजबूर हो। लाखों रुपये खर्च कर वो बाहर जाए। ऐसी शिक्षा नीति होनी चाहिए कि युवाओं को भविष्य ना जाना पड़े। अभी भी हमने नालंदा का फिर विकास किया है। उसी भावना को फिर जिंदा करना होगा। उसी विकास के साथ आगे बढ़ना होगा। नई चेतना को जगाने का काम करना होगा। भाषा के कारण देश के टैलेंट को रोकिए मत। भाषा बाधा नहीं बननी चाहिए। मातृभाषा के दम पर भी देश का युवा अपना सपना पूरा कर सकता है।
  6. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इशारों ही इशारों में कोलकाता में हुए लेडी डॉक्टर रेप-मर्डर कांड मामले में सख्त एक्शन लेने की मांग की। उन्होंने कहा कि महिलाओं के खिलाफ राक्षसी कृत्य करने वालों को जल्द से जल्द दंडित किया जाना चाहिए। हालांकि, उन्होंने अपने भाषण में कहीं भी इस घटना का जिक्र नहीं किया।
  7. पीएम मोदी ने कहा कि मेरे देशवासियों जब मैं कहता हूं कि परिवारवाद, जातिवाद भारत के लोकतंत्र को नुकसान कर रहा है। देश को राजनीति को हमे परिवार- जातिवाद से मुक्ति दिलवानी होगी। नए भारत में एक मिशन यह भी है कि हम जल्द से जल्द देश में, राजनीतिक जीवन में, एक लाख ऐसे नौजवान को आगे लाएं जिनके परिवार में किसी का भी कोई राजनीतिक बैकग्राउंड ना हो। जिसका माता-पिता, चाचा-चाची कोई राजनीति में ना हो। चाहे वो पंचायत में आए, लोकसभा में आएं। कोई भी प्रकार का पूर्व राजनीतिक इतिहास नहीं होना चाहिए। जरूरी नहीं है कि एक ही दल में ऐसा हो, जिस दल में जाना है वहां जाएं। आने वाले दिनों में एक लाख ऐसे नौजवान खोजने चाहिएं जिनका कोई राजीतिक बैकग्राउंड ना हो। इससे नई सोच आएगी, लोकतंत्र समृद्ध होगा।
  8. प्रधानमंत्री ने इशारों-इशारों में विपक्ष पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि ये सच है कि कुछ लोग होते हैं जो प्रगति देख नहीं सकते कुछ लोग भारत का भला सोच नहीं सकते… जब तक खुद का भला ना हो.. दूसरे का भला अच्छा नहीं लगता… ऐसे लोगों की कमी नहीं… ऐसे लोगों से बचना होगा… वो निराशा में डूबे हैं… मुट्ठी भर ऐसे लोगों को छोड़ दीजिए… ये विनाश का कारण बन जाते हैं.. अराजकता का मार्ग ले लेती है… देश को इससे बहुत हानी होती है… इसलिए ऐसे जो छिटपुट लोग हैं, उनसे सावधान… उनकी गोद में विकृति पल रही है…ये विनाश के सपने देख रही है, तोड़ने के प्रयास में लगी है… इसे समझना होगा… मैं तो देश को कहना चाहूंगा कि हम हमारी नेक नीयत से, ईमानदारी से देश सेवा करने वाले हैं, सभी का दिल जीतकर आगे बढ़ने वाले हैं।
  9. पीएम मोदी ने कहा कि चुनौतियां भीतर भी हैं, चुनौतियां बाहर भी हैं। जैसे आगे बढ़ेंगे चुनौती बढ़ने वाली है, मैं इस बारे में जानता हूं। मैं ऐसी शक्तियों को कहना चाहता हूं कि हमने कभी दुनिया को युद्ध में नहीं झोंका। इसलिए भारत के आगे बढ़ने से विश्व चिंतित ना हो। भारत के संस्कारों को समझें। भारत के इतिहास को समझिए, लेकिन फिर भी मैं देश को कहना चाहता हूं कि चुनौती कितनी भी बड़ी हो। चुनौती को चुनौती देना भारत की फितरत में… ना हम रुकेंगे ना झुकेंगे.. हम संकल्पों की पूर्ति के लिए 140 करोड़ भारतीयों के भाग्य को निर्धारित करने के लिए मेहनत करने वाले हैं… बदनीयत वालों को अच्छी नीयत से जीतेंगे।
  10. पीएम मोदी ने कहा कि मैं पेरिस समझौता भूला नहीं हूं। मैं आज अपने देश की ताकत सभी को बता दूं, जो जी20 के देश नहीं कर पाए, वो भारत ने कर दिखाया, जो टारगेट हमने सेट किया। समय से पहले हमने पूरा कर लिया। वो एक मात्र हिंदुस्तान है, इसलिए गर्व होता है। हमने 2030 तक रीन्यूएबल एनर्जी पर 500 गीगावॉट तक ले जाने वाले हैं। लोग तो हैरान रह जाते हैं, लेकिन हम ये भी करके रहेंगे। हमारे भविष्य की इससे सेवा होगी।