PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को कहा कि बीजेपी के लिए अगले 25 वर्षों के लिए लक्ष्य निर्धारित करने का समय आ गया है। उन्होंने कहा कि देश के लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने और सभी चुनौतियों से पार पाने के लिए लगातार काम करना होगा।
राजस्थान के जयपुर में बीजेपी के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत को आकांक्षाओं से भरे देश के रूप में देखा जाता है। अब, भारत का प्रत्येक नागरिक परिणाम देखने के साथ-साथ काम होते हुए देखना चाहता है। इस पृष्ठभूमि में सरकारों की जिम्मेदारी काफी बढ़ जाती है।

इन आठ वर्षों ने “संकल्प और उपलब्धियां” देखी हैं: PM Modi
इस बात पर प्रकाश डालते हुए कि भाजपा इस महीने केंद्र में आठ साल का शासन पूरा करेगी, पीएम मोदी ने कहा कि इन आठ वर्षों ने “संकल्प और उपलब्धियां” देखी हैं, यह अवधि सेवा, सुशासन और गरीबों के कल्याण के लिए समर्पित थी। पीएम मोदी ने कहा कि ये साल देश की सेवा करने, गरीबों और मध्यम वर्ग के कल्याण के लिए काम करने के साथ-साथ सामाजिक न्याय और सुरक्षा सुनिश्चित करने और महिला सशक्तिकरण को मजबूत करने के रहे हैं।
भाजपा को लगातार काम करते रहना है: PM Modi
प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि जिस क्षेत्र में भाजपा को लगातार काम करते रहना है, वह विकास की राजनीति है, जिसे देश के चारों दिशाओं में स्थापित किया जाना चाहिए। मोदी ने भाजपा कार्यकर्ताओं से कहा कि चाहे कोई भी राजनीतिक दल हो, उसे विकास की राजनीति में भाग लेने के लिए मजबूर होना पड़ता है।

बता दें कि इससे पहले भाजपा के राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक के साथ गुरुवार को पदाधिकारियों की बैठक भी हुई। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बैठक में पार्टी महासचिवों से राज्यों की विस्तृत रिपोर्ट ली और पार्टी के कार्यक्रमों में तेजी लाने के निर्देश दिए। शुक्रवार की बैठक के दौरान मौजूद नड्डा ने कहा कि भाजपा को जब भी जरूरत पड़ी प्रधानमंत्री मोदी का नेतृत्व और मार्गदर्शन हमेशा मिलता रहा।
संबंधित खबरें…
- PM Modi का कांग्रेस पर वार, ”2G काल की निराशा, हताशा, करप्शन, पॉलिसी पैरालिसिस से बाहर निकलकर देश ने…”
- पिता की खातिर डॉक्टर बनना चाहती है बेटी, बातें सुनकर भावुक हुए PM Modi