PM Modi ने महर्षि दयानंद सरस्वती की जयंती पर समारोह का किया उद्घाटन, बोले- “पूरे विश्व को श्रेष्ठ बनाना था उनका का आदर्श”

0
160
PM Modi

PM Modi: आज पूरा देश आधुनिक भारत के चिंतक और आर्य समाज के संस्थापक स्वामी दयानंद सरस्वती की 200वीं जयंती मना रहा है। इस मौके पर दिल्ली के इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहुंचे। यहां पीएम ने महर्षि दयानंद सरस्वती की 200वीं जयंती के अवसर पर साल भर चलने वाले समारोह का उद्घाटन किया। उन्होंने इस दौरान यज्ञ भी किया। पीएम ने कहा कि महर्षि दयानंद सरस्वती जी ज्ञान और अध्यात्म के पुंज थे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीएम ने कहा “यह अवसर ऐतिहासिक है और भविष्य के इतिहास को निर्मित करने का है। स्वामी दयानंद जी और उनका आदर्श था हम पूरे विश्व को श्रेष्ठ बनाए।”

PM Modi
PM Modi

PM Modi: महर्षि दयानंद द्वारा दिखाया गया मार्ग करोड़ों लोगों की आशा- पीएम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में कार्यक्रम का शुभारंभ करने के बाद मौके पर मौजूद लोगों को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा “जब महर्षि दयानंद का जन्म हुआ था तब देश सदियों की गुलामी से कमजोर पड़ कर अपनी आभा, तेज और अपना आत्मविश्वास सब कुछ खोता चला जा रहा था। प्रति क्षण हमारे संस्कार, आदर्श को चूर-चूर करने का प्रयास होता था।” पीएम ने आगे कहा “महर्षि दयानंद जी का मानना ​​था कि हमें ही विश्व को विकास की ओर ले जाना चाहिए। महर्षि दयानंद सरस्वती द्वारा दिखाया गया मार्ग करोड़ों लोगों में आशा जगाता है।”

आज देश की बेटियां उड़ा रही हैं लड़ाकू विमान- पीएम मोदी
पीएम मोदी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महर्षि दयानंद सरस्वती के द्वारा महिला सशक्तिकरण के लिए गए कार्यों को भी याद किया। उन्होंने कहा “महर्षि दयानंद सरस्वती भारत की महिला सशक्तिकरण के लिए आवाज बने और सामाजिक भेदभाव, छुआछूत और ऐसी कई विकृतियों के खिलाफ एक मजबूत अभियान चलाया था।” पीएम ने कहा कि वहीं, आज देश की बेटियां भी राफेल लड़ाकू विमान उड़ा रही हैं। गरीबों और वंचितों का उत्थान सर्वोच्च प्राथमिकता बन गया है।

यह भी पढ़ेंः

Cooking Hacks: किचन में काम को बेहद आसान करेंगी ये टिप्‍स, जरूर करें फॉलो

Turkiye-Syria में आए भूकंप के बाद बढ़ी लूटपाट की घटनाएं, 48 लोग गिरफ्तार