
PM Kisan Samman Nidhi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को PM किसान सम्मान निधि की 12वीं किस्त जारी कर दी है। नई दिल्ली के भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान में PM ने किसान सम्मान सम्मेलन 2022 का उद्घाटन किया गया है। इस मौके पर 8 करोड़ से भी ज्यादा किसानों के खाते में 16,000 करोड़ रुपए ट्रांसफर किए गए हैं। आपको बता दें, एग्रीकल्चर डिपार्टमेंट के अफसरों के मुताबिक इसका लाभ केवल उन किसानों को मिलेगा जिन्होंने केवाईसी की प्रक्रिया पूरी कर ली है।
PM Kisan Samman Nidhi: एक साथ 16 हजार करोड़ रुपये जारी
PM किसान सम्मान सम्मेलन 2022 कार्यक्रम में देशभर के लगभग 14 हजार किसान और 1500 कृषि स्टार्टअप जुड़े थे। सभी मान्य किसानों के अकाउंट में 2 हजार रुपये भेजे गए हैं। खबरों के मुताबिक करीब देशभर के किसानों के अकाउंट में कुल 16 हजार करोड़ रुपये ट्रांसफर किए गए हैं।
PM Kisan Samman Nidhi: कई योजनाओं का हुआ शुभारंभ
इस दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किसानों की सुविधाओं के लिए और भी कई योजनाओं का शुभारंभ किया है। इसमें पीएम मोदी ने रसायन और उर्वरक मंत्रालय के तहत 600 प्रधानमंत्री किसान समृद्धि केंद्रों का भी शुभारंभ किया। इसके तहत, किसानों की सभी जरूरतों को पूरा करने के लिए देश में 3.3 लाख से ज्यादा रिटेल फर्टिलाइजर दुकानों को PMKSK में बदलने के बारे में सोचा जा रहा है।
दूसरा, ‘प्रधानमंत्री भारतीय जन उर्वरक परियोजना – एक राष्ट्र एक उर्वरक’ का भी शुभारंभ किया गया। इस योजना के तहत, देश में यूरिया बैग लॉन्च किया गया है जिसमें कंपनियों को “भारत” नाम का सिंगल ब्रांड फर्टिलाइजर की मार्केटिंग में मदद करना होगा।
PM Kisan Samman Nidhi: किसानों की मदद के लिए प्रधानमंत्री ने फर्टिलाइजर पर एक ई-पत्रिका ‘इंडियन एज’ भी लॉन्च किया। इस ई-पत्रिका में घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उर्वरक परिदृश्यों के बारे में जानकारी दी गई है। इसमें डेवलपमेंट, प्राइस ट्रेंड एनालिसिस, उपलब्धता और खपत, किसानों की सफलता की कहानियां आदि शामिल हैं।
इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, केंद्रीय उर्वरक और रसायन मंत्री मनसुख मंडाविया भी मौजूद थे। इस PM किसान सम्मान सम्मेलन 2022 का उद्देश्य देशभर के 13,500 से अधिक किसानों और लगभग 1,500 कृषि स्टार्टअप को एक साथ लाना था।
संबंधित खबरें: