~देव कुमार गुप्ता 

देश मना रहा 71वां स्वतंत्रता दिवस, लाल किले के प्राचीर से देश को संबोधित करते पीएम मोदी

पीएम नरेंद्र मोदी ने चौथी बार लाल किले के प्राचीर से स्वतंत्रता दिवस के मौके पर देश को संबोधित किया। हमेशा की तरह उनकी आवाज में एक तेज था, एक धार थी जिससे पूरा देश वाकिफ है। किंतु अब सरकार के तीन साल के कार्यकाल के बाद लोग अब उनके कथनी और करनी में भी अंतर  भी करने लगे हैं। इसलिए पीएम मोदी का यह भाषण कई मायनों में खास भी है क्योंकि उनको अब अपने भाषण में भविष्य की ही नहीं अपनी पार्टी के कार्यों की इतिहास की भी बात करनी है जो कि उन्होंने अपने भाषण में की। अब उनके भाषण का जनता पर कितना प्रभाव पड़ा यह तो आने वाला भविष्य ही बता पाएगा।

पीएम मोदी की खास बातें-

  1. पीएम मोदी ने भाषण में न्यू इंडिया की बात कही। उन्होंने कहा कि न्यू इंडिया का संकल्प लेकर हमें आगे बढ़ना है। हमें न्यू इंडिया का यह कार्य 2022 तक पूरा करना है। इसके लिए हमें पूरे 125 करोड़ की टीम इंडिया की जरूरत है। न्यू इंडिया में सबके पास समान अवसर हो। देश सुरक्षित, समृद्ध और शक्तिशाली बने।

2. पीएम मोदी ने देश को भारत जोड़ो का नारा दिया। उन्होंने कहा कि यह देश बुद्ध और गांधी का है। यहां आस्था के         बल पर हिंसा नहीं की जा सकती। आजादी से पहले नारा था भारत छोड़ो और अब नारा है ‘भारत जोड़ो’।

3. पीएम मोदी ने अपने भाषण में युवाओं का भी जिक्र किया। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वो देश के विकास में       अग्रिम भूमिका ऩिभाएं। देश उनको आमंत्रण दे रहा है कि वो उसके लिए कुछ करें।

4. पीएम मोदी ने किसानों का जिक्र करते हुए कहा कि अगर किसानों को सुविधाएं दी जाएं तो वो जमीन से सोना उगाने       की ताकत रखते हैं। सरकार 2019 तक 99 योजनाओं का कार्यान्वयन करके देशभर के किसानों को पानी की     असुविधा नहीं होनी देगी।

5. कश्मीर के मुद्दे पर पीएम बोले कि मुट्ठीभर अलगाववादियों के कारण कश्मीर आज कई समस्याओं से जूझ रहा है।         आज कश्मीर समस्या को हल करने के लिए गाली की नहीं, गोली की नहीं , बल्कि कश्मीरियों को गले लगाकर     हल होगी।

6. इंफ्रास्ट्रक्चर की बात करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि आज दोगुनी रफ्तार से सड़कें बनाई जा रही है। छोटे-छोटे         शहरों में एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराने की योजना बनाई जा रही है। रेलगाड़ियों में आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध     कराई जा रही है। ढाई करोड़ लोगों को गैस चूल्हे उपलब्ध कराए गए। 14 हजार से ज्यादा गांवों को पहली बार         बिजली मिली है। 29 करोड़ गरीबों के बैंक अकाउंट खुले हैं।

7. देश की सुरक्षा पर पीएम ने कहा कि हमारी सेना किसी भी युद्ध के लिए तैयार है। सर्जिकल स्ट्राइक के जरिए पूरी           दुनिया ने भारत की ताकत को जाना। उन्होंने सभी फोर्सों को सलाम करते हुए कहा कि सभी तरह के फोर्स ने बलिदान    की पराकाष्ठा पर देश को सुरक्षित रखने का प्रयास किया है।

8. भ्रष्टाचार पर पीएम ने कहा कि सरकार ने नोटबंदी की, लोगों के घर छापे पड़े, कालाधन पर कुठाराघात किया और         आज भ्रष्टाचार को खत्म करने में हम पहले से कहीं आगे और प्रभावपूर्ण हैं।

9. जातिवाद, धार्मिक कट्टरता, महिला सशक्तिकरण, भूखमरी, गरीबी, संप्रदायवाद, आतंकवाद आदि पर बोलते हुए           पीएम मोदी ने कहा कि हमें इन सब चीजों से मुक्त भारत बनाना है। यह सिर्फ सरकार का दायित्व नहीं है। इसमें पूरे       भारतवासियों का साथ चाहिए। न्यू इंडिया का आधार ही इन सब का खात्मा है।

10. पीएम मोदी ने सरकार की नीतियों पर बोलते हुए कहा कि सरकार ने जीएसटी, नोटबंदी, उज्जवला योजना, फसल        बीमा योजना, जनधन योजना आदि लाकर जनता के हितों के लिए सार्थक कदम उठाए हैं। सरकार के इस कदम से        लोगों को लगा कि मोदी अब गया किंतु देश की जनता ने हमारा साथ दिया और आज सब योजनाओं का फायदा            देखने को मिल रहा है।