उत्तरप्रदेश के महाराजगंज जिले में एक अजीबो-गरीब घटना हुई यहां अग्नि को साक्षी मानकर और सात जन्मों तक साथ निभाने का वादा करन वाले वर-वधू ने सुहागरात वाले दिन ही जमकर मारपीट की। दुल्हन के ससुराल पहुंचते ही किसी बात को लेकर दूल्हे से बात विवाद हो गया। बात इतनी बढ़ी की दोनों एक दूसरे पर लात घूसा बरसाने लगें।

shadi...

मिली जानकारी के अनुसार मिया बीवी के झगड़े में वर पक्ष भी कूद गया। फिर सभी ने मिलकर नई नवेली दुल्हन को बुरी तरह पीटा। रोते-गाते किसी तरह दुल्हन की सुहागरात बीती। सुबह होते ही उसने अपने घर वालों को फोन किया। खबर मिलते ही लड़की के घर वाले ससुराल पहुंच गए और विवाद शुरू हो गया।

%E0%A4%B6%E0%A4%BE%E0%A4%A6%E0%A5%80 %E0%A4%AE%E0%A5%87%E0%A4%82 %E0%A4%A6%E0%A5%82%E0%A4%B2%E0%A5%8D%E0%A4%B9%E0%A4%BE

दूल्हन ससुराल में रहने के लिए तैयार नहीं हुई और अपने मायके आ गई। मंगलवार को अपनी मां के साथ दुल्हन पुरन्दरपुर थाने पर पहुंची। जहां पर थानाध्यक्ष को पूरी घटना की जानकारी देते हुए महिला पुलिस को अपनी चोट की निशान दिखाए। पुलिस ने दुल्हन की मां की तहरीर पर दूल्हे विशाल समेत ससुराल पक्ष के पांच लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज कराया। 

310811 1516181761 749x421

दुल्हन का कहना है कि ससुराल में जाने के बाद पूरा दिन गुजर गया। पति कमरे में ही नहीं आया, ससुराल के लोग उसे कमरे में भेज रहे थे। फिर भी वह नहीं आ रहा था। बड़े दबाव के बाद वो कमरे में आया और अभद्र भाषा का प्रयोग करने लगा। विरोध करने पर मारने-पीटने लगा। बाद में ससुराल के सभी लोग पति की तरफ हो गए। दहेज को लेकर मारपीट करने लगे।

sahjhanpur story

वहीं पुलिस स्टेशन में दोनों पक्ष एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाने लगें। दूल्हा विशाल का कहना है कि दुल्हन शादी के सेज पर पहुंचने के बाद फोन पर लगातार किसी से बात कर रही थी। यह देख घर में खुसर-फुसर शुरू हो गई। मोबाइल से बात करने के सवाल पर वो मुझ पर भड़क गई. इसी बात को लेकर कहासुनी के बाद मारपीट हो गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here